फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   under 19 team india beat png in jr world cup

भारत की एक टीम यह भी जिसने 4 रन देकर झटके 6 विकेट

Thu, 20 Feb 2014 09:41 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Feb 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
under 19 team india beat png in jr world cup

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया जहां विदेशी धरती पर लगातार हार रही है वहीं भारत की जूनियर क्रिकेट टीम ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। विजय जोल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के अपने तीसरे लीग मैच में पापुआ न्यु गिनी को 245 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी जूनियर टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा दी। वर्ल्ड चैंपियन भारत ने इससे पहले पाकिस्तान और स्कॉटलैंड को हराया था।
विज्ञापन


भारत की इस जीत में कानपुर के कुलदीप यादव ने फिर अपनी फिरकी का कमाल दिखाया और पापुआ न्यु गिनी के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

फॉर्म में लौटे भारतीय कप्तान

under 19 team india beat png in jr world cup

टॉस जीतकर विजय जोल के पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला भारत के सलामी बल्लेबाजों ने सही साबित किया और पहले विकेट के लिए 11 ओवर में ही अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई।

ओपनर अखिल हरवाडेकर 37 रन बनाकर 12वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद पिछले दोनों मैचों में असफल रहे कप्तान विजय जोल ने अंकुश बैंस के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रनों क‌ी साझेदारी की। हालांकि 68 गेंदों में 35 रन बनाकर जोल बोल्ड हो गए।

दूसरे छोर पर टिके अंकुश बैंस ने एक और अर्धशतकीय पारी खेली और 59 रन (5 चौका और 1 छक्का) बनाए।

संजू सैमसन की आतिशी पारी

under 19 team india beat png in jr world cup

अच्छी शुरुआत के बाद संजू सैमसन ने आतिशी पारी खेली और भारत को तीन सौ के करीब पहुंचा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 68 रनों की पारी खेलने वाले सैमसन ने आज भी गजब की बल्‍लेबाजी की।

उन्होंने महज 48 गेंदों में 85 रन बना डाले। इस पारी में उन्होंने आठ चौके के अलावा चार गगनचुंबी छक्के भी जमाए। श्रेयस अय्यर ने 36 और दीपक हुड्डा ने तीन रनों का योगदान दिया।

वहीं टूर्नामेंट में जोरदार फॉर्म में चल रहे सरफराज खान ने इस मैच में भी अपना जलवा दिखाया और 18 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से अविजित 34 रन बनाए। भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाए।

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने फिर दिखाया जलवा

under 19 team india beat png in jr world cup

बड़ा लक्ष्य देने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर विपक्षी टीम को खूब परेशान किया और टिककर खेलने का मौका नहीं दिया। पापुआ न्यु गिनी की पूरी टीम 28.2 ओवर में 56 रन बनाकर आउट हो गई।

उसके आठ बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ओपनर रेले हुकरे ने सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया। जबकि कप्तान दोगोदू बाउ ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 10 रन देकर चार विकेट झटके।

कुलदीप यादव के अलावा मोनू कुमार ने 13 रन देकर तीन और दीपक हुड्डा ने पांच रन देकर दो विकेट हासिल किए। एक सफलता आमिर गनी को भी मिली। कुलदीप ने लगातार दूसरे मैच में चार विकेट हासिल किए।

महज 4 रन पर भारत ने झटके 6 विकेट

under 19 team india beat png in jr world cup

इस एकतरफा मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का जलवा इस कदर रहा कि विपक्षी टीम का स्कोर एक समय चार विकेट पर 52 रन था लेकिन पूरी टीम चार रन जोड़ कर आउट हो गई।

मोनू कुमार ने भारत को शुरुआत में सफलता दिलाई लेकिन बाद में कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी से बल्‍लेबाजों को फंसाए रखा। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने 8.2 ओवर में एक मेडन के साथ 10 रन देकर चार विकेट झटके। स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी गेंदबाजों ने 30 ओवर के अंदर ‌ही पूरी टीम समेट दी।

टीम इं‌डिया ने इस तरह अपने ग्रुप में तीनों मैच जीते। भारत का अब क्वार्टर फाइनल में 22 फरवरी को दुबई में इंग्लैंड की टीम के साथ मुकाबला होगा। इंग्लैंड की टीम ग्रुप-डी में दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed