फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   under 19 football championship final

हल्द्वानी बना अंडर-19 फुटबाल का चैंपियन

Sun, 27 Jul 2014 10:19 PM IST
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Jul 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
under 19 football championship final

गोलकीपर आनंदमोहन के शानदार खेल की बदौलत यूथ फुटबाल एकेडमी हल्द्वानी ने द्वितीय ऑल इंडिया अंडर-19 इंटर स्कूल-एकेडमी फुटबाल चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन


हल्द्वानी ने गोल्डन बूट सॉकर एकेडमी गाजियाबाद को टाईब्रेकर में 3-1 से मात दी। देहरादून फुटबाल एकेडमी को तीसरा स्थान हासिल हुआ, जबकि जोहार क्लब मुनस्यारी को फेयर ट्रॉफी मिली।
विज्ञापन


उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन और देहरादून फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में मार्शल स्कूल फुटबाल ग्राउंड में रविवार को हल्द्वानी और गाजियाबाद के बीच फाइनल मुकाबला हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाईब्रेकर में 3-1 से खिताब कब्जाया

under 19 football championship final

मैच के शुरुआती मिनट से ही दोनों टीमों ने बढ़त बनाने की कोशिश की, जिसमें हल्द्वानी की टीम दो आसान मौके भी चूकी। पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के मौके गंवाए और निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं।

टाईब्रेकर में हल्द्वानी ने 3-1 से जीत दर्ज की। टीम के लिए दीपक, बबलू, आनंदमोहन ने 1-1 गोल किए, जबकि गाजियाबाद के उमेश एक गोल करने में सफल रहे।

इससे पहले तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में देहरादून फुटबाल एकेडमी ने जोहार क्लब मुनस्यारी को 4-0 से हराया। देहरादून के उदित असवाल व पंकज ने 2-2 गोल किए।

ये बने टूर्नामेंट के स्टार

under 19 football championship final

समापन समारोह में हिमालय ड्रग्स के मालिक डा. एस फारुख, अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी और ओएनजीसी के जीएम हर्षमणि व्यास ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर दून ग्रामर स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, कांग्रेसी नेता शिल्पी अरोड़ा, वीएस रावत, मुकेश जुगरान, दिलबर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, मोनिका बिष्ट, अनीता रावत, ज्योति गड़ीवान, नरेंद्र नंदा, दिनेश शर्मा जतिन, राहुल, नवीन, गोपाल थापा, प्रमोद नेगी आदि मौजूद थे।

ये बने स्टार
बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- दीपक पांडे, हल्द्वानी
बेस्ट गोलकीपर- आनंद मोहन, देहरादून
बेस्ट डिफेंडर- अंकुर, गाजियाबाद
बेस्ट मिडफील्डर- नितिन ज्याल, स्पोर्ट्स कालेज
बेस्ट स्ट्राइकर- नीरज सामंत- देहरादून
गोल ऑफ द टूर्नामेंट- उदित असवाल, देहरादून
अपकमिंग प्लेयर- नितीश पांगती, मुनस्यारी, प्रणव नौटियाल, केवि ओएनजीसी
विशेष सम्मान- मोनिका बिष्ट- एनआईएस कोच, अनीता रावत-अंतरराष्ट्रीय फुटबालर, ज्योति गड़ीवान- रेफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed