{"_id":"336f30ffa6446c79f05dea7dc7c7597c","slug":"under-16-cricket-cup-punjab-team-jkca-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-16 क्रिकेटः पंजाब के हाथों जेकेसीए बोल्ड","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अंडर-16 क्रिकेटः पंजाब के हाथों जेकेसीए बोल्ड
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Dec 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकुल प्रताप और अभिषेक शर्मा के शतकों की बदौलत पंजाब ने जेकेसीए को अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्राफी में एक पारी और 253 रनों से हरा दिया। इस जीत से पंजाब को बोनस अंक के साथ 7 अंक मिले।
जेकेसीए की टीम पहली पारी में कुल 97 रन पर सिमट गई। मंयक ने 32 रन देकर 6 विकेट चटकाए। निपुण ने 12 रन देकर 3 विकेट लिए।
जवाब में पंजाब ने अकुल प्रताप और अभिषेक शर्मा के शतकों की मदद से पहली पारी में 8 विकेट पर 508 के स्कोर पर पारी घोषित की।
अकुल प्रताप ने 17 चौकों की मदद से 109 और अभिषेक शर्मा ने 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 124 रन बनाए। बल्लेबाज शुभम गिल ने 58 और सिद्धार्थ रावत ने 63 रन बनाए।
जेकेसीए की टीम दूसरी पारी में 158 रन ही बना सकी। टीम से जगनदीप सिंह ने सबसे अधिक 57 रन बनाए। गेंदबाजी में पंजाब की ओर से रेशम शर्मा ने 39 रन देकर 5 विकेट और अभिषेक शर्मा ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए।