{"_id":"15f568aab299d85dd507084c0974fac7","slug":"under-14-cricket-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 में हरिद्वार और हल्द्वानी जीते","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अंडर-14 में हरिद्वार और हल्द्वानी जीते
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 29 Nov 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट हरिद्वार और हल्द्वानी ने अपने मैच जीते। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को, जबकि हल्द्वानी ने चमोली को मात दी।
विज्ञापन
हरिद्वार और पिथौरागढ़ के मुकाबले में हरिद्वार ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कुणाल के 48, शिवांश के 43 रन की बदौलत टीम ने 137 रन बनाए। जवाब में पिथौरागढ़ की टीम 104 रन पर ही सिमट गई। उसकी तरफ से रोहित ने सर्वाधिक 36 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
हल्द्वानी और चमोली के मुकाबले में हल्द्वानी ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। चमोली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए। उसकी तरफ से लक्ष्य ने सर्वाधिक 28 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
जवाब में 4 विकेट खोकर ही हल्द्वानी ने निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। छह विकेट से यह मैच अपने नाम किया। मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के वित्त सचिव हरि भंडारी, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।