फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   The strategy needs could be operationalized

जरूरत है रणनीति को अमली जामा पहनाने की

Fri, 12 Dec 2014 09:58 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह/अमर उजाला, भुवनेश्वर
सत्येन्द्र पाल सिंह/अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Fri, 12 Dec 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
The strategy needs could be operationalized

भारत के चीफ कोच रोलैंट ओल्टमैंस ने कहा कि टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले अहम सेमीफाइनल के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान ने बेशक नीदरलैंड के खिलाफ बेहतरीन खेली लेकिन हमें भावुक होने के बजाय जरूरत अपनी रणनीति को अमली जामा पहनाने की होगी।

विज्ञापन


मनमाफिक नतीजे पाने के लिए हमें अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी। हमें पाकिस्तान से पूरी तरह चौकस रहना होगा। हमारे पास यह सेमीफाइनल जीत मेडल जीतने का 75 फीसदी मौका है। हम चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रचने के कगार पर खड़े हैं।’
विज्ञापन


भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में इससे पहले केवल एक बार 1982 में कांसा जीता था। बकौल ओल्टमैंस, ‘धर्मवीर को हल्की चोट है लेकिन उनके पाकिस्तान के खिलाफ इस अहम सेमीफाइनल में खेलने की पूरी उम्मीद है। फुलबैक बीरेंद्र लाकड़ा का फिट होना हमारे लिए अच्छी खबर है। मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं करता न ही मेरी तरह टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम यहां खुद को बेहतर करने आए हैं। हम दुनिया को यह दर्शाना चाहते हैं कि हम टॉप टीमों के करीब पहुंच रहे हैं। मेरा मानना है कि हम दुनिया को यह दिखा भी चुके हैं। हम अपनी प्रगति से खुश हैं। मेरे लिए यह सेमीफाइनल टूर्नामेंट के एक मैच से ज्यादा कुछ नहीं है। आपको इसी तरह आगे बढ़ना है। हर वक्त बेहतर करने की गुंजाइश रहती है।


यहां टॉप 4 मे पहुंचना वाकई उपलब्धि है। पाकिस्तान तेज जवाबी हमले तो बोलती ही है उसके पास मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इरफान के रूप में दो बढ़िया ड्रैग फ्लिकर हैं। हमारी रक्षापंक्ति उनसे निबटने के लिए पूरी तरह चौकस है। हम इस मैच में भावनाओं में बहने की बजाय अपनी रणनीति को मैदान पर अमली जामा पहनाने के लिए खेलेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed