फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   the great khali student bulbul Boom in wrestling.

रेसलिंग की दुनिया में धमाल मचाएगी द ग्रेट खली की 'बुलबुल'

Thu, 18 Feb 2016 04:57 PM IST
आशीष डोभाल/अमर उजाला देहरादून
आशीष डोभाल/अमर उजाला देहरादून Updated Thu, 18 Feb 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
the great khali student bulbul Boom in wrestling.

उत्तराखंड में पहली बार बड़े स्तर पर होने जा रहे रेसलिंग शो मैच में दलीप सिंह राणा ‘द ग्रेट खली’ की मैनेजर और शिष्य बुलबुल इंटरनेशनल और नेशनल महिला रेसलरों को चित करने के लिए आएंगी।

विज्ञापन


अमेरिका में फेमस रेसलिंग की धूम अब इंडिया में भी सुनाई देगी। उत्तराखंड में आगामी 24 और 28 फरवरी को हल्द्वानी, देहरादून में बड़े स्तर पर रेसलिंग होने जा रही है। इसमें जहां एक ओर कई देशों के पुरुष और महिला इंटरनेशनल रेसलर आ रहे हैं। इनमें एक नाम बुलबुल का भी है, जो इस शो में अपने दांव से विदेशियों को चित करेंगी।
विज्ञापन


अमर उजाला संवाददाता से साथ हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह द्वारका दिल्ली की रहने वाली हैं और खली के सानिध्य में आने के बाद से वह चार इंटरनेशनल रेसलिंग मैच जीत चुकी हैं। उत्तराखंड में भी कामयाबी का सिलसिला बदस्तूर जारी रखना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में आने वाली इंटरनेशनल महिला रेसलरों को भी एक-एक कर चित्त करेंगी। उन्होंने बताया कि कार ड्राइव करना उनका शौक हैं, इस समय ‘द ग्रेट खली’ का सारा काम वहीं देख रही हैं। उन्होंने बताया कि द ग्रेट खली डब्लूडब्लूई की तर्ज पर कई रेसलरों को अपनी एकेडमी सीडब्लूई के माध्यम से तराश रहे हैं।

ये इंटरनेशनल रेसलर उतरेंगे रिंग में

the great khali student bulbul Boom in wrestling.

फिलिप पॉल- साउथ अफ्रीका के फिलिप पॉल रिंग में जस्टिन गब्रियाल के नाम से प्रसिद्ध हैं। जस्टिन अब तक करीब 720 मैच खेल चुके हैं। इनमें 547 में जीत मिली है।

ब्रायन क्रिस्टोफर बटन- अमेरिका के ब्रायन क्रिस्टोफर बटन रिंग में ब्रायन कैग के नाम से फेमस हैं। 590 मैच खेल चुके जस्टिन को रिंग में 401 कुश्तियों में जीत मिली है।

मिचेल सॉन हिटिंगा- अमेरिका के मिचेल रिंग में माइक क्नोक्स के नाम से प्रसिद्ध हैं। माइक अब तक करीब 1100 बार रिंग में जा चुके हैं। इनमें से उन्होंने 800 बार अपने प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाई है।

एनटोनी ग्रीगोरी मेयवेदर- अमेरिका के एनटोनी को रिंग में क्रिमसन के नाम से जाना जाता है। क्रिमसन अब तक करीब 650 बार रिंग में उतर चुके हैं।

उन्हें इनमें से 525 बार जीत मिली है।

पीटर लोरेंस स्मिथ- कनाडा के पीटर को अन्य रेसलर रिंग में ब्रूडी स्टील के नाम से जानते हैं। ब्रूडी स्टील अब तक करीब 1200 मैच खेल चुके हैं। इनमें से उन्हें 1170 मैचों में जीत मिली है।

जर्मन मैनुअल फिगोरियो- प्यूरिटो रिको के जर्मन मैनुअल को अपोलो लिओन के नाम से जाना जाता है। 880 मैच खेल चुके अपोलो ने 800 में जीत दर्ज की है।

युवराज सिंह- भारत और कनाडा से ताल्लुक रखने वाले युवराज सिंह को रिंग में जिंदर महल के नाम से जाना जाता है। अब तक 700 मैच खेल चुके जिंदर ने 590 मैचों में जीत हासिल की है।

रबड़ क्रिस- यूरोप के आस्ट्रिया के रबड़ क्रिस को रिंग में क्रिस रबड़ के नाम से जाना जाता है। अब तक करीब आठ सौ मैच खेल चुके क्रिस को 760 बार जीत मिली है।

चेलसा एनी ग्रनी- कनाडा की चेलसा को रिंग में प्रतिद्वंद्वी जैदा के नाम से जानते हैं। 125 किलो की जैदा की हाइट पांच फुट सात इंच है। ईसीडब्ल्यूडब्ल्यू की ओर से रेसलिंग में हिस्सा ले चुकी जैदा एसडब्ल्यूडब्ल्यू वूमेन चैंपियनशिप भी जीत चुकी हैं।

संताना मैरी ग्रेरेट- अमेरिका की संताना मैरी ग्रेरेट को संताना के नाम से जाना जाता है। 120 किलो की संताना की लंबाई पांच फुट पांच इंच है। कोस्टल चैंपियन रेसलिंग, शाइन रेसलिंग में हिस्सा ले चुकीं संताना ने एपीडब्लूए मासोन डिक्सन वूमेन चैंपियनशिप, बीपीडब्ल्यू टैग टीम चैंपियनशिप भी जीत चुकी हैं।

रेनी मिचेल- अमेरिका की रेनी मिचेल को रिंग में भी इसी नाम से जाना जाता है। 120 किलो की रेनी की लंबाई पांच फुट तीन इंच है। ईस्ट कोस्ट रेसलिंग एसोसिएशन, मैरीलैंड रेसलिंग से खेल चुकीं रेनी ईसीडब्ल्यूए वूमेन चैंपियनशिप, एफसीडब्ल्यू वूमेन टाइटिल टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर चुकी हैं।

कैटी सरालिन फोर्ब्स- अमेरिका की कैटी सरालिन फोर्ब्स को रिंग में कैटी फोर्ब्स के नाम से जाना जाता है। कैटी शाइन रेसलिन और डब्ल्यूडब्ल्यूई में खेलती हैं। उन्हें महिला वर्ग में डब्ल्यूडब्ल्यूई की खतरनाक खिलाड़ी माना जाता है।  

रफेल शॉन हेमनडेज- मैक्सिको के रफेल शॉन को रिंग में प्रतिद्वंद्वी हेरेंडेज के नाम से जानते हैं। रफेल अब तक 950 मैचों में खेल चुके हैं। इनमें से उन्होंने 780 में जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed