फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   team india will win test series

तो क्या इस बार भी इंग्लैंड में इतिहास बनाएगी टीम इंडिया?

Wed, 16 Jul 2014 02:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Jul 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
team india will win test series
टीम इंडिया 30 साल के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड में है। और इस सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। नॉटिंघम में खेले गए मैच में भारत ने ज्यादातर समय अपनी पकड़ बनाए रखी थी।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच अब 30 सीरीज खेली जा चुकी है, जिसमें ज्यादातर इंग्लैंड का दबदबा रहा है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जीतने में 40 साल से ज्यादा का वक्त लग गया।
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड में पहली सीरीज 1932 में इंग्लैंड में खेली गई जिसमें एक मैच की सीरीज मेजबान टीम ने 1-0 से जीत लिया था। इसके दो साल बाद 1933-34 में इंग्लैंड ने भारत का दौरा किया और उस दौरान तीन मैचों की सीरीज भी इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 16 टूर में 3 बार ही जीता भारत

team india will win test series
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के 82 साल पुराने इतिहास में टीम इंडिया ने 17वीं बार इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरे से पहले इंग्लैंड में खेले 16 टेस्ट सीरीज में भारत सिर्फ तीन बार ही सीरीज जीत सका है। जबकि एक बार सीरीज बराबरी पर खत्म हुई।

इतिहास गवाह है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत ने जब भी किसी सीरीज में अपना पहला टेस्ट मैच ड्रॉ कराया उसमें टीम इंडिया सीरीज बचाने में सफल रही।

दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने के 39 साल बाद भारत ने 1971 में पहली बार इंग्लैंड से कोई टेस्ट सीरीज जीता था। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम ने तब तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीता था। और इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्‍म हुआ था।

जब-जब ड्रॉ हुआ, जीती टीम इंडिया

team india will win test series
1971 में इंग्लैंड को उसी की धरती पर हराने के बाद भारत को इंग्लैंड में दूसरी सीरीज जीतने के लिए 15 साल का इंतजार करना पड़ा।

भारत ने 1986 में इंग्लैंड का दौरा करते हुए मेजबान टीम को तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। हालांकि सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर खत्म नहीं हुआ था, लेकिन पहले दोनों मैच भारत ने जीत लिए थे।

टीम इंडिया ने 2002 में इंग्लैंड में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म कराया था, लेकिन पहला मैच भारत हार गया। लेकिन इसके बाद 2007 में भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत लिया और इस सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

तो इस बार सीरीज अपने नाम!

team india will win test series
कुल मिलाकर यह देखा जाए तो इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत ने जब-जब अपना पहला टेस्ट मैच ड्रॉ कराया या जीत हासिल की उसमें टीम इंडिया सीरीज बचाने में जरूर कामयाब रही।

इंग्लैंड में खेले गए 16 टेस्ट सीरीज में भारत 4 बार सीरीज बचाने में कामयाब रहा, जिसमें से तीन टीम इंडिया ने जीते और बराबरी पर खत्‍म कराया।

अब भारत 30 साल बाद 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड में है और उसने पहला मैच ड्रॉ भी करा लिया है। ऐसे में टीम इंडिया के प्रशंसकों को आस हो गई है कि 2011 में 4 मैचों की सीरीज 0-4 से गंवाने वाली महेंद्र ‌सिंह धोनी की टीम इंडिया इस बार सीरीज अपने नाम कर पिछली हार का बदला चुकता कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed