वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप शुरू होने में अब एक साल से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हो गई हैं। तैयारी के सिलसिले में गत चैंपियन भारतीय टीम ने 2015 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने की योजना बनाई है।
भारतीय टीम का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2015 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है।
इस दौरे से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में मदद मिलेगी। भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन औसत ही रहा है।
वनडे से पहले टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत
भारत का यह दौरा 4 दिसंबर से ब्रिसबेन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 12 से 16 दिसंबर तक एडिलेड में, तीसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 से 30 दिसंबर और चौथा टेस्ट तीन से सात दिसंबर तक खेला जाएगा।
एक हफ्ते के ब्रेक के बाद 16 जनवरी से त्रिकोणीय सीरीज शुरू होगी और इसका फाइनल 1 फरवरी को पर्थ में होगा। त्रिकोणीय सीरीज में तीनों टीमों के बीच दो-दो मैच खेले जाएंगे।
वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच पाक से
त्रिकोणीय सीरीज के दो हफ्ते बाद वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा, जहां महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी।
वर्ल्ड कप 14 फरवरी से शुरू होगा जो 29 मार्च तक चलेगा। भारत का पहला ही मैच कांटेदार है। 15 फरवरी को टीम इंडिया एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने एक बयान में कहा, "ब्रिसबेन में प्रशंसक भारतीय टीम को 2003-04 के बाद पहली बार खेलते हुए देखेंगे। अगले 12 महीने सभी के लिए बहुत विशेष हैं।"
सचिन के सम्मान में ईस्ट इंडिया ने जारी किया सिक्का
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 साल तक अपना योगदान देने पर सचिन के सम्मान में इस दुर्लभ सिक्के को जारी किया गया है। इस कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "विश्व स्तर पर सचिन तेंदुलकर के सम्मान में 200 ग्राम के सिर्फ 21 सिक्के बनाए गए हैं।"
वहीं सचिन ने कहा, "अपनी पूरी जिंदगी मैंने सिर्फ भारत के लिए खेलते रहने का सपना देखा। मैं काफी भाग्यशाली हूं की मैं इस सपने के साथ 24 साथ तक जिया। इन सिक्कों के जारी होने से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं जो काफी विचार के बाद प्रभावशाली तरीके से डिजाइन किए गए हैं।"