फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   team india unbeatable for last 15 month in t20

पिछले 15 महीने से टी-20 में अजेय है टीम इंडिया

Mon, 31 Mar 2014 12:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 31 Mar 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
team india unbeatable for last 15 month in t20

भारत का पांचवें ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। वह लगातार चार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


टीम इंडिया के जांबाज खिलाड़ियों के खेल के आगे कंगारू भी कहीं नहीं टिके और आसानी से समर्पण कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और उसने अब तक खेले अपने तीनों मैच में हार का सामना किया है।
विज्ञापन


भारत के सभी चारों मुकाबले बेहद एकतरफा रहे हैं। बाजवूद इसके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भी कई मनभावन रिकॉर्ड बने।

भारत के सबसे सफल बल्‍लेबाज बने युवराज

team india unbeatable for last 15 month in t20
युवराज सिंह पिछले तीन मैचों से कुछ खास नहीं कर पा रहे थे और उनके टीम में बने रहने पर सवाल भी उठने लगे थे।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में धीमी शुरुआत से उबरते हुए धमाकेदार पारी खेल डाली। उन्होंने 43 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। इस पारी के दम पर युवराज टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने गौतम गंभीर के रिकॉर्ड को तोड़ा। गंभीर ने 32 पारियों में 27.41 की औसत से 932 रन बनाए थे। युवराज ने 35 पारियों में 939 रन बनाकर इस फॉरमेट में भारत के सबसे सफल बल्‍लेबाज बन गए हैं। युवराज का स्ट्राइक रेट 32.37 है।

... और तोड़ दिया सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड

team india unbeatable for last 15 month in t20
महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने लाजवाब गेंदबाजी कर एक बार फिर अपने कप्तान को खुश कर दिया है। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में टीम की जीत में नायक की भूमिका निभाई।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 2 विकेट लेने वाले अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न सिर्फ करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बल्कि वह 20-20 ओवर के मुकाबले में भारत के सफलतम गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने 3.2 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट निकाले और लगातार दूसरी बार मैन ऑफ द मैच बने।

इससे पहले हरभजन सिंह के नाम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का भारतीय रिकॉर्ड था। इत्तेफाक से हरभजन ने भी पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 रन देकर चार विकेट झटके थे।
विज्ञापन

11वीं बार ऑलआउट हुई कंगारू टीम

team india unbeatable for last 15 month in t20
ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर बेदम साबित हुई। वह पिछले चार संस्करण में एक बार ‌भी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकी है।

हार तो हार ही है साथ ही उसकी टीम बेहद खराब खेल भी रही है। भारत के खिलाफ मुकाबले में कंगारू टीम महज 16.2 ओवर में 86 रन बनाकर आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 72 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें ऐसा 11वीं बार हुआ है जब पूरी टीम ऑलआउट हो गई हो। ऑस्ट्रेलिया का टी-20 में न्यूनतम स्कोर 79 रन है और उसने रोज बॉउल में 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ यह स्कोर किया है।

विजयी रथ पर सवार टीम इंडिया

team india unbeatable for last 15 month in t20
टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जीत के लिए संघर्ष कर रही ‌थी, लेकिन इस टूर्नामेंट ने धोनी की टीम को ऐसी 'संजीवनी बूटी' दी कि वह अचानक विजयी रथ पर सवार हो गई और उन्हें हरा पाना अब किसी टीम के लिए चुनौती बनती जा रही है।

जारी टूर्नामेंट में भारत ने लगातार चार मैच जीत लिए हैं और अब वह सेमीफाइनल में है। जहां तक ओवरऑल टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात है तो भारत ने पिछले 15 महीने से एक भी टी-20 मैच नहीं गंवाया है।

भारत ने 28 दिसंबर 2012 को अहमदाबाद में पाकिस्तान को 11 रनों से हराया था और तब से लेकर अब तक टीम इंडिया ने कुल 6 टी-20 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। इसके बाद 10 अक्टूबर, 2013 को राजकोर्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया ‌था।

वर्ल्ड रिकॉर्ड से दो जीत दूर है भारतीय टीम

team india unbeatable for last 15 month in t20
भारत का टी-20 क्रिकेट में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पिछले छह मैचों में उसे एक भी हार नहीं मिली है। इससे पहले भारत का टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप में आया था।

पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार चार मैच जीतने के बाद एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया (20 अक्टूबर, 2007) को हराकर लगातार पांच मैच जीतने का अपना रिकॉर्ड बनाया था।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए भारत को अगले दो मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है। सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड (6 मई 2010- 12 जनवरी 2011) और आयरलैंड (22 फरवरी 2012- 24 मार्च 2012) के नाम दर्ज है दोनों ने रिकॉर्ड आठ-आठ मैच जीते हैं।

टीम इंडिया की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत

team india unbeatable for last 15 month in t20
टीम इंडिया से मिली 73 रन की हार लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी सबसे बड़ी हार ह‌ै।

ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ी हार अपने दूसरे टी-20 मैच में ही मिल गई थी जब इंग्लैंड (2005) ने 100 रन से हराया था।

वहीं भारत की रनों के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी जीत भी है। भारत की टी-20 में सबसे बड़ी जीत पिछले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ रही थी जिसमें उसने 90 रन से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed