फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   team India starts first warm up match today

टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया

Thu, 26 Jun 2014 05:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Jun 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
team India starts first warm up match today
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया गुरुवार से लीस्टरशायर के खिलाफ लीस्टर में पहला तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलने उतरेगी। टेस्ट सीरीज से पहले भारत को 2 अभ्यास मैच खेलने हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया 2011 में इंग्लैंड दौरे पर किए गए खराब प्रदर्शन को भूलाना चाहेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी थी और उसे टेस्ट सीरीज में 0-4 से, 5 मैचों की वनडे सीरीज में 0-3 से और एक टी-20 मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


उस समय टीम इंडिया की कमान महेंद्र सिंह धोनी के ही हाथों में थी और टीम में सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे धुरंधर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली और पुजारा समेत युवाओं पर दारोमदार

team India starts first warm up match today

30 साल बाद पहली बार 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है। इस बार टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती होगी क्योंकि इस बार विदेशी धरती पर बड़ी पारियां खेलने वाले राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्‍लेबाज टीम में नहीं ‌हैं।

इस बार टीम का दारोमदार उपकप्‍तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे युवा खिलाड़ियों के कंधों पर है।

कोहली और पुजारा के अलावा भारतीय टीम में इस बार कई युवा ‌खिलाड़ी शामिल किए गए हैं जिन्हें इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन कर अपने करियर को आगे बढ़ाने का बेहद शानदार मौका होगा।

लगातार हार से दबाव में है इंग्लैंड

team India starts first warm up match today

भारत के लिए इंग्लैंड का दौरा हमेशा से मुश्किलों भरा रहा है। बल्‍लेबाजी टीम इंडिया का सबसे मजबूत आधार है, लेकिन यह तेज पिचों पर खासकर भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर नाकाम हो जाती रही है।

लेकिन इस बार टीम इंडिया के लिए कुछ बातें सकारात्मक रह सकती हैं। ब्राजील में चल रहे फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पहले ही दौर में बाहर हो गई है जबकि बुधवार को श्रीलंकाई टीम ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को शिकस्त दी है। इंग्लैंड श्रीलंका से दूसरा टेस्‍ट मैच महज एक गेंद पहले हार गया था।

मेजबान इंग्लैंड के खेल प्रेमी इस समय बेहद निराशा में हैं और इसलिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का भारी दबाव होगा। ऐसे में टीम इंडिया को मनोवैज्ञानिक फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed