टीम इंडिया को अभ्यास मैच में 2 दिन में लगे 2 झटके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया 30 साल बाद 5 मैचों की बड़ी टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड में है और उसके सामने अपने पिछले दौरों के खराब रिकॉर्ड को दुरुस्त करने की चुनौती है।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया 2 साल बाद फिर इंग्लैंड के दौरे पर है, पिछले दौरे में उसे बेहद करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत पिछली बार मिली हार से सबक लेते हुए इस बार अपनी तैयारी में कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है।
इसीलिए टेस्ट सीरीज से पहले भारत ने इंग्लैंड में 2 अभ्यास मैच खेलने का कार्यक्रम रखा, लेकिन पहले ही अभ्यास मैच के 2 दिन के अंदर टीम इंडिया हो 2 झटके लगे हैं।
टीम इंडिया के क्रिकेटरों को लगा जोर का झटका
टेस्ट सीरीज से पहले भारत को 2 अभ्यास मैच खेलने हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का इंग्लैंड की तेज पिचों के साथ तालमेल मिलाने की योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
पहले अभ्यास मैच के शुरुआती दिन भारत के बल्लेबाजों को खेलने का मौका मिला और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लीस्टरशायर के खिलाफ जमकर रन बटोरे। भारतीय खेमे को उम्मीद थी कि दूसरे दिन भी बल्लेबाजी करने का भरपूर मौका मिलेगा, लेकिन लगातार बारिश ने टीम इंडिया की योजना पर पानी फेर दिया और एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी।
लीस्टरशायर के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन के खेल की समाप्ति पर भारत के 4 विकेट पर 333 रन बने थे। शिखर धवन (60), गौतम गंभीर (54) और चेतेश्वर पुजारा (57) तीनों अर्द्धशतक ठोक चुके थे। रोहित शर्मा 43 रन और अजिंक्य रहाणे 47 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।
अर्धशतक ठोकने वाले धवन को लेकर भारत चिंतित
दरअसल, भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस मैच में अपनी 60 रनों की शानदार पारी के बाद चोटिल हो गए। उन्हें बाएं हाथ के पेसर आतिफ शेख की एक गेंद हाथ पर लगी जिसके बाद उन्हें डॉक्टर व फीजियो का सहारा लेना पड़ा।
आतिफ शेख की वो गेंद एक बाउंसर थी जिसके उछाल को धवन ठीक से पढ़ नहीं सके और ये गेंद काफी रफ्तार से धवन की कोहनी पर जा लगी। हालांकि धवन ने 79 गेंदों में 10 चौकों की मदद से जानदार अर्धशतक जमाकर फॉर्म में आने के संकेत दे दिए हैं, उम्मीद बस यही करनी होगी कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर ना हो और वो टेस्ट सीरीज के लिए मैदान पर मौजूद रह सकें।