टी-20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय से क्रिकेट के ‘दे दनादन’ प्रारूप से दूर रहने के बावजूद टीम इंडिया दुबई में शुक्रवार को जारी रिलायंस आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहने में सफल रही।
भारत और तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका दोनों के ही 123 रेटिंग अंक हैं लेकिन भारतीय टीम डिसिमल अंक से आगे है।
श्रीलंका 129 अंकों से सूची में शीर्ष स्थान पर है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 16 मार्च से 6 अप्रैल तक बांग्लादेश में होने हैं। लिहाजा टॉप आठ टीमों में से चार टीमों को अगले हफ्ते शुरू हो रही सीरीज के जरिये रैंकिंग में आगे आने का मौका दिया गया है।
पर अपनी पोजिशन गंवा सकती है टीम इंडिया
चारों टीमें अगले हफ्ते छह मैचों की सीरीज खेलेंगी। तीसरी वरीय दक्षिण अफ्रीका का सामना 9 मार्च से पोर्ट एलिजाबेथ में छठे पायदान पर कायम ऑस्ट्रेलिया (110) से होगा।
जबकि 2012 की चैंपियन और पांचवें स्थान पर कायम वेस्ट इंडीज की टीम (111) इसी दिन ब्रिजटाउन में 2010 संस्करण की चैंपियन आठवीं वरीय टीम इंग्लैंड (105) से भिड़ेगी।
भारत, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान शीर्ष चार टीमों के बीच महज आठ रेटिंग अंक का अंतर है। भारत को वर्ल्ड कप से पहले मैच नहीं खेलने हैं ऐसे में उसकी रैंकिंग गिर सकती है।
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के पास आगे आने का मौका
लिहाजा दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पास सीरीज के अपने सभी मैच जीतकर आगे आने का मौका होगा।
दक्षिण अफ्रीका अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सभी मैच जीत लेता है तब वह टूर्नामेंट में दूसरे पायदान से शुरुआत करेगा जबकि अगर डेरेन सैमी की टीम 3-0 से सीरीज जीतने में सफल रही तब वेस्ट इंडीज अपने ही पोजीशन पर कायम रहेगा।
ऑस्ट्रेलिया के सीरीज जीतने पर वह दो स्थान ऊपर चौथे पायदान से टूर्नामेंट में शुरुआत करेगा जबकि इंग्लैंड दो स्थान ऊपर छठवें पायदान पर पहुंच जाएगा।
कोहली, रैना, युवी टॉप-10 बल्लेबाजों में
केवल तीन भारतीय क्रिकेटर ही टी-20 रैंकिंग की व्यक्तिगत रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल होने में कामयाब रहे हैं। टीम के उपकप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना और युवराज सिंह ही व्यक्तिगत रैंकिंग में स्थान पाने में सफल रहे।
कोहली, रैना और युवराज टी-20 बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: चौथे, पांचवें और छठवें पायदान पर हैं, जबकि युवराज आलराउंडरों की फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर हैं।
वहीं, कोई भी भारतीय गेंदबाजों की सूची में स्थान नहीं पा सका। वेस्ट इंडीज के करिश्माई गेंदबाज सुनील नारायन इस फेहरिस्त में शीर्ष पर हैं।