फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   team india have two option for final

ये दो चमत्कार पहुंचा सकते हैं भारत को फाइनल में

Mon, 03 Mar 2014 03:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
team india have two option for final

वनडे क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच विकेटों की लिहाज यह दूसरी सबसे नजदीकी विजयी परिणाम रहा है। पाकिस्तान ने रविवार को ढाका में खेले गए इस मुकाबले को दो गेंद शेष रहते एक विकेट से जीत लिया था। भारत ने लगातार दो मैच अंतिम ओवर में  गंवाए हैं।

विज्ञापन


हालांकि निर्णायक छक्का जमाने वाले शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के ऐसे पहले बल्लेबाज नहीं हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ वनडे मुकाबले में छक्का मारकर जीत दिलाई हो। इससे पहले पाक के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद भी ऐसा कारनामा कर चुके हैं। मियांदाद ने 18 अप्रैल, 1986 को शारजाह में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर रोमांचक जीत दिलाई थी।
विज्ञापन


मियांदाद ने भी उस समय छक्का जमाया जब क्रीज पर पाक की अंतिम जोड़ी खड़ी थी। उन्होंने यह ऐतिहासिक छक्का मैच की अंतिम गेंद पर तेज गेंदबाज चेतन शर्मा पर जड़ा था। भारत ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 245 रन बनाए थे जिसके जवाब में पाक ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 248 रन बनाकर मैच जीत लिया। मियांदाद ने 114 गेंदों में 116 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछला जलवा नहीं दिखा पाया यह धुरंधर

team india have two option for final

विराट कोहली इस बार एशिया कप में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं। लेकिन इस बार वह‌ पाकिस्‍तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में बल्‍ले से फ्लॉप साबित हुए और पांच रन बनाकर उमर गुल की गेद पर आउट हो गए।

यह वही कोहली हैं जिन्होंने पिछले साल एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहास‌िक पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी करते हुए पाक गेंदबाजों को खूब छकाया था। कोहली ने उस मैच 148 गेंदों में 183 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसके दम पर भारत ने पाक के सामने जीत के लिए 330 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत यह मैच आसानी से जीतने में सफल रहा।

इस मैच को छोड़ दिया जाए तो कोहली पाक के खिलाफ पिछले आठ मैचों में 11.86 क‌ी औसत से महज 83 रन ही बना सके हैं।

भारत के खिलाफ लगाया 'छक्कों का अर्धशतक'

team india have two option for final
शाहिद अफरीदी अपनी तूफानी बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस साल से पहले उनके नाम वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी था जिसे एक जनवरी को न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने तोड़ दिया।

अफरीदी लंबे छक्के लगाने के मामले में खासे मशहूर हैं और उन्होंने भारत के खिलाफ इस मैच में छक्कों का अर्धशतक ही लगा दिया है। भारत के खिलाफ अपने 66वें मैच में अफरीदी ने तीन जोरदार छक्के लगाए और तीसरा छक्का लगाते ही भारत के खिलाफ छक्कों का पचासा पूरा कर लिया। उनके इन्हीं छक्कों ने पिछले साल एशिया कप में भारत से मिली हार का बदला भी चुकता करा दिया।  

इसके साथ ही वह दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्‍लेबाज बन गए जिन्होंने दो टीमों के खिलाफ 50 या 50 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। अफरीदी ने भारत के खिलाफ 50 छक्के लगाए। इससे पहले वह श्रीलंका के खिलाफ 68 वनडे मैचों से 63 छक्का जमा चुके हैं। इनके अलावा श्रीलंका के सनत जयसूर्या ही ऐसे बल्‍लेबाज हैं जिन्होंने किसी विपक्षी टीम के खिलाफ छक्कों का पचासा जमाया। जयसूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 वनडे में 53 छक्के लगाए।

फाइनल के लिए दूसरी टीमों पर भरोसा

team india have two option for final

पिछले साल बांग्लादेश से हारकर एशिया कप से बाहर हुई टीम इंडिया को उम्मीद थी कि वह अपने नए कप्तान विराट कोहली के सहारे कम से कम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन श्रीलंका के बाद पाकिस्‍तान से मिली लगातार दूसरी हार के बाद उसकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बेहद धूमिल हो गई है।

अंक तालिका में पाकिस्तान नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है। तीन में से उसने दो मैच जीते जबकि एक मैच उसने बोनस अंक के साथ जीते थे इस लिहाज से उसके पास कुल नौ अंक ‌हैं। वहीं पाकिस्तान और भारत को हराने वाली श्रीलंकांई टीम के आठ अंक हैं और वह दूसरे स्‍थान पर है। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए एक बार दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर होना पड़ेगा।

तीन में से एक जीत के साथ वर्ल्ड चैंपियन भारत के अभी चार अंक हैं। टीम इंडिया के पास फाइनल में पह‌ुंचने के लिए दो विकल्प हैं। पहला यह कि श्रीलंका टूर्नामेंट में अपने दोनों मैच जीत जाए और पाकिस्तान अपना अंतिम मैच बांग्लादेश के हाथों गंवा दे, साथ ही भारत अपने अंतिम लीग मैच में अफगानिस्‍तान को बोनस अंक के साथ हराए।

दूसरा यह कि श्रीलंका अपने दोनों मैच (अफगानिस्तान और बांग्लादेश) हार जाए, उधर पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा दे। और भारत बोनस अंक के साथ अफगानिस्तान को रौंद दे, तभी उसे फाइनल में जगह मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed