{"_id":"6b2f12d6cb1f5de4d8badf4a5cb7e819","slug":"talk-with-tennis-player-sumitpal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राफेल नडाल, डेविड फेरर से काफी सीखने को मिला' ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
'राफेल नडाल, डेविड फेरर से काफी सीखने को मिला'
संजीव पंगोत्रा/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Jan 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं लेकिन अभी सुधार की जरूरत हैं। यह कहना है टेनिस खिलाड़ी सुमित पाल सिंह का।
विज्ञापन
कतर से चंडीगढ़ पहुंचे सुमित पाल ने वीरवार को बताया कि विदेशी टेनिस खिलाड़ी कई मामलों में हम से आगे हैं। वे फिट रहने के लिए कड़ा अभ्यास करते हैं।
अभ्यास को लेकर वे समय के काफी पाबंद हैं। सेक्टर 10 स्थित सीएलटीए में सुमित पाल ने बताया कि एटीएफ वर्ल्ड टूर में दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी राफेल नडाल, नंबर 3 खिलाड़ी डेविड फेरर और थॉमथ बैडइंच आदि को खेलते देखा।
उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। उन्हें खेलते देखकर पता लगा कि मैचों के दौरान मूवमेंट ऑन द कोर्ट कैसे किया जाता है और स्टेमिना कितना मायने रखता है। लॉन्ग रैली के दौरान विरोधी खिलाड़ी को थका कर प्वाइंट लेना भी बेहतरीन खिलाड़ियों की स्ट्रेटजी है।
विज्ञापन
गौरतलब हैं कि सुमित पाल सिंह ने दिसंबर में कतर एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। भारतीय टीम ने फाइनल में हांगकांग की टीम को हराकर चैंपियनशिप जीत ली थी।
विज्ञापन
इस पर कतर टेनिस एसोसिएशन ने भारतीय टीम को एक हफ्ते के लिए कतर में खेले गए एटीएफ वर्ल्ड टूर देखने का मौका दिया। एटीएफ वर्ल्ड टूर में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों ने शिरकत की। सुमित पाल के साथ परिक्षित और विकास सिंह भी थे।
सुमित पाल की उपलब्धियां
- 2013 दिसंबर में कतर एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाया।
- 2013 में चेन्नई नेशनल ओपन चैंपियन बने।
- सीएलटीए में अलग-अलग वर्गों में खेलते हुए 10 सिंगल्स टाइटल जीते।
- आठ बार रनरअप टॉफी पर कब्जा जमाया।