फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   t20 world cup: sri lanka vs south africa

T-20 वर्ल्ड कपः श्रीलंका ने द. अफ्रीका को 5 रन से हराया

Sat, 22 Mar 2014 06:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Mar 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
t20 world cup: sri lanka vs south africa
ओपनर कुशल परेरा (61) और एंजेलो मैथ्यूज (43) की जोरदार पारियों के बाद कसी हुई गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-एक के एक मुकाबले में शनिवार
विज्ञापन
को दक्षिण अफ्रीका को 5 रन से हरा दिया।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

खराब शुरुआत से टीम को उबारने वाले कुशल परेरा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। परेरा ने 40 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी।

मध्य क्रम की नाकामी से हारा दक्षिण अफ्रीका

t20 world cup: sri lanka vs south africa
श्रीलंका से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सधी शुरुआत की और 10 ओवर में एक विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए अगले 10 ओवर में 91 रन चाहिए थे।

लेकिन शीर्ष क्रम के बाद मध्य क्रम टीम को उपयोगी योगदान नहीं दे सका। जेपी डुमनी ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। जबकि ओपनर क्विंटन डी कॉक (25), हाशिम अमला (23) और कप्तान एबी डीविलियर्स (24) ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने की कोशिश की लेकिन मध्य क्रम की नाकामी से टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

श्रीलंका की ओर से सचित्र सेनानायके ने 22 रन देकर दो विकेट झटके। चार गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ओवर में लंका ने बनाए 17 रन

t20 world cup: sri lanka vs south africa
पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला श्रीलंका के लिए बेहद फायदेमंद साबित नहीं हुआ और दिलशान तिलकरत्ने (0) पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद महेला जयवर्धने (9) और कुमार संगकारा (14) भी सस्ते में चलते बने। हालांकि ओपनर कुशल परेरा (61 रन, 40 गेंद, 6 चौका और 3 छक्का) ने अपनी आतिशी पारी जारी रखी और कुछ अच्छे शॉट भी लगाए। परेरा के अलावा एंजेलो मैथ्यूज (43) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

पहले ओवर में 17 रन बनाने वाली श्रीलंका की टीम अपना आगे नहीं ले जा सकी। परेरा और मैथ्यूज के अलावा अन्य बल्‍लेबाज खास नहीं कर सके।
विज्ञापन

ताहिर ने झटके तीन विकेट

t20 world cup: sri lanka vs south africa

आज के मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन के खेलने पर संशय था लेकिन उन्होंने दो बल्‍लेबाजों को बोल्ड कर चलता किया।

स्टेन के अलावा फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर ने भी बेहद शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में महज 26 रन देकर तीन विकेट झटके।

मोर्न मोर्कल भी दो विकेट हासिल करने में सफल रहे।

श्रीलंका का पहले बल्‍लेबाजी का फैसला

t20 world cup: sri lanka vs south africa
इससे पहले एशियाई चैंपियन श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने अभ्यास मैचों में बांग्लादेश-ए को पांच विकेट से और पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था।

वहीं, पांचवीं बार एशिया कप जीतने वाली श्रीलंका की टीम ने अभ्यास मैचों में भारत को महज पांच रन से हराया था लेकिन उसे दूसरे अभ्यास मैच में 33 रन से शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed