फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   t20 world cup preview: india vs south africa

बारिश से मैच रद्द हुआ तो टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले!

Fri, 04 Apr 2014 04:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Apr 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
t20 world cup preview: india vs south africa
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की निगाहें 2007 का इतिहास दोहराने पर हैं। हो भी क्यों न, 2007 के बाद भारत पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है और वह भी लीग में खेले अपने सभी चारों मैच जीतकर।
विज्ञापन


लीग चरण में अजेय रहने वाली धोनी एंड कंपनी ने सेमीफाइनल में प्रबल दावेदार के रूप में दस्तक दी है, जहां शुक्रवार को उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होना है। दक्षिण अफ्रीका अब तक क्रिकेट में एक बार भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन सका है। भारत को आज अपने उन पांच सितारों पर बड़ी आस होगी जिसके दम पर टीम अब तक अजेय रही है।
विज्ञापन


इससे पूर्व गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को जीत हासिल हुई। बारिश के कारण वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज को हराकर श्रीलंका लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार‌िश ने आज भी डाली खलल तो भारत फायदे में

t20 world cup preview: india vs south africa
अगर आज भी मैच के दौरान खराब मौसम और बारिश की मार पड़ी और भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रद्द हो गया तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी।

ढाका में मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के नतीजे के लिए पांच-पांच ओवर के मैच होने आवश्यक है लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो ग्रुप मुकाबले के नतीजों के अनुसार वह टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जिसने सबसे ज्यादा अंक  ग्रुप चरण में बटोरे हैं।

ऐसे में भारत को विजेता घोषित किया जाएगा क्योंकि ग्रुप-दो में उसने अपने सभी चारों मैच जीते हैं और उसके आठ अंक हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका के तीन मैचों में मिली जीत से छह अंक हैं।

कोहली ने 40 से ज्यादा रन बनाए तो जीत पक्की!

t20 world cup preview: india vs south africa
मजे की बात यह है कि चारों ही टीमें खिताब पर अपना दावा तो जता रही हैं लेकिन उनका कोई भी बल्लेबाज रन बनाने के मामले में अब तक शीर्ष तीन में भी जगह नहीं बना सका है।

आंकड़ों की मानें तो इन चारों टीमों में भारत का पलड़ा हर लिहाज से भारी दिख रहा है क्योंकि टीम इंडिया के दो बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

कोहली चार मैचों में 179 रन से 5वें और रोहित इतने ही मैचों में कुल 147 रन लेकर 10वें पायदान पर हैं। कोहली ने जिस मैच में 40 और उससे ज्यादा रन बनाए हैं वह मैच भारत कभी हारा नहीं है।

कोहली के अलावा रोहित भी हैं फॉर्म में

t20 world cup preview: india vs south africa
जारी टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही बल्लेबाजों के रन बनाने का औसत 40 से ज्यादा है। जहां कोहली ने 85 के औसत से रन बनाए हैं वहीं, रोहित ने 49 के औसत से रन कूटे हैं।

दूसरे सेमीफाइनल में भारत की प्रतिद्वंद्वी टीम दक्षिण अफ्रीका का एकमात्र बल्लेबाज हाशिम अमला शीर्ष 10 में शामिल है जबकि श्रीलंका और वेस्ट इंडीज का कोई भी बल्लेबाज शीर्ष 10 में नहीं है। अमला इस फेहरिस्त में सातवें स्थान पर हैं जबकि जेपी डुमिनी 13वें पायदान पर हैं।

विंडीज की बात करें तो रन बनाने के मामले में क्रिस गेल 14वें और ड्वेन स्मिथ 16वें पायदान पर हैं। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के दो, भारत के दो और श्रीलंका का एक गेंदबाज शीर्ष 10 में है।

अब तक लाजवाब रही है भारतीय गेंदबाजी

t20 world cup preview: india vs south africa
वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाजी भी लाजवाब रही है और उसने चारों मैच में विपक्षी टीम को रन बनाने के लिए खूब संघर्ष कराया है।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में इमरान ताहिर (4 मैचों में 11 विकेट) और डेल स्टेन (4 मैचों में 9 विकेट) क्रमश: दूसरे और छठवें पायदान पर हैं। दोनों ही दक्षिण अफ्रीका के हैं।

भारत के लेग स्पिनर अमित मिश्रा 9 विकेट झटक पांचवें पायदान पर हैं जबकि आर अश्विन चार मैचों में 7 विकेट लेकर नौवें पायदान पर हैं। दोनों ने चारों विपक्षी टीम पर इस कदर दबाव बनाया कि वे बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके।

अमित और अश्विन से फिर 'जादू' की आस

t20 world cup preview: india vs south africa
भारत के सबसे किफायती गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 4.33 इमोनोमी रेट से विकेट झटके हैं। लिहाजा गेंदबाजी में भी भारत की तूती बोल रही है।

सनद रहे कि जिस मैच में भारतीय स्पिनरों ने चार और चार से अधिक विकेट झटके हैं, वह मैच भारत कभी हारा नहीं है।

इस फेहरिस्त में वेस्ट इंडीज के सैमुअल बद्री चार मैचों में 10 विकेट झटक तीसरे पायदान पर हैं। जबकि कुल छह-छह विकेट लेकर विंडीज के सुनील नारायण और संटोषी क्रमश: 12वें और 13वें पायदान पर हैं।

दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर्स ने लिया वॉर्न का सहयोग

t20 world cup preview: india vs south africa
भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की तैयारियों के लिए नेट पर पसीना बहा रहे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के खुशियों का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न उन्हें टिप्स देने मीरपुर पहुंचे।

दक्षिण अफ्रीका का शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में भारत से मुकाबला होगा। टीम के सीनियर बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा, "नेट पर उन्हें देख हम सभी चकित रह गए। हो सकता है वह होटल में बैठे-बैठे बोर हो गए हों और फिर नेट पर गेंदबाजी करने आए चले आए।"

वॉर्न ने नेट पर लगभग एक घंटा बिताया और इस दौरान उन्होंने इमरान ताहिर को भारत के दिग्ग्ज बल्लेबाज विराट कोहली और युवराज सिंह से निपटने के लिए कुछ टिप्स दिए। दक्षिण अफ्रीका के मीडिया मैनेजर लेराटो मालेकूटू ने भी कहा कि वॉर्न को अचानक देख हम सभी चकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed