मैच से पहले ही आपस में उलझ गए खिलाड़ी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों टीमों रविवार को ढाका में भिड़ने जा रही हैं लेकिन इससे पहले ही टीमों के बड़े खिलाड़ी आपस में उलझ गए हैं।
प्रशंसकों को इस मुकाबले में भी भारतीय खिलाड़ियों से पिछले मैच वाली प्रदर्शन की आस होगी लेकिन आज जब प्रेस कांफ्रेंस में दोनों टीमों के खिलाड़ी आए तो एक-दूसरे से ही बहस कर बैठे।
युवी और गेल में होगी छक्कों की जंग
2007 में लगातार छह छक्का जमाने वाले युवराज अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में 27 छक्के जमा चुके हैं। जबकि गेल ने 43 बार गेंद को हवाई उड़ान भरते सीमा रेखा के पार पहुंचाया है।
हालांकि युवराज इस समय आउट ऑफ फॉर्म है और उन पर इस मैच से वापसी की आस होगी।
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पर अजेय है विंडीज
ओवरऑल टी-20 मैचों की बात है तो भारत और वेस्ट इंडीज ने तीन मैच खेले हैं जिसमें टीम इंडिया को महज एक मैच में जीत मिली है जबकि उसने दो में हार का सामना किया है।
इस लिहाज से देखा जाए तो वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज का पलड़ा टीम इंडिया पर काफी भारी है।
'स्पिनरों को नहीं खेल पाएंगे विंडीज बल्लेबाज'
बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने कहा, "विंडीज टीम के बल्लेबाज स्पिनर के खिलाफ सिंगल और डबल रन लेने के बजाय बड़े शॉट खेलने पर यकीन रखते हैं। हमारे स्पिनर विंडीज टीम की इस आदत का फायदा उठा सकते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि हालांकि अन्य टीमों के मुकाबले वेस्टइंडीज एक अलग टीम है क्योंकि इस टीम में छक्के जड़ने वाले कई खिलाड़ी हैं। स्पिनर इस मैच में भी हमारे लिए तुरुप का पत्ता होंगे।
'भारत हमारे बल्लेबाजों को रोककर दिखाए'
सुरेश रैना के बयान के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी ने भी उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है।
उन्होंने कहा, "हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि रैना क्या सोचते हैं। यदि वह सोचते हैं कि हम सिर्फ छक्के जड़ सकते हैं तो वह हमें छक्के लगाने से रोककर दिखाएं। हालांकि मेरा मानना है कि किसी भी टीम की चुनौती आसान नहीं है।"
सैमी ने कहा, "टीम इंडिया ने जीत से आगाज किया है और वे बढ़े हुए मनोबल के साथ इस मैच में उतरेंगे लेकिन हमारे पास टी-20 के शीर्ष खिलाड़ी हैं और सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।"