फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   t20 world cup: india vs bangladesh

सेमीफाइनल में एंट्री के लिए धोनी ने बनाया खास प्लान

Fri, 28 Mar 2014 03:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Mar 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
t20 world cup: india vs bangladesh
आईपीएल विवाद के कारण बांग्लादेश में चल रहे आईसीसी ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप से भारतीय टीम का ध्यान भंग न हो इसके लिए टीम के मीडिया मैनेजर डॉक्टर आरएन बाबा ने मीडिया के लिए गैग-आर्डर जारी किया है।
विज्ञापन


इसके तहत मीडिया से कहा गया है कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सिर्फ उन्हीं सवालों का जवाब दिया जाएगा जो वर्ल्ड कप से जुड़े होंगे।

दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मुकाबले से पहले हुई प्रेस कांफ्रेस में गुरुवार को रोहित शर्मा टीम के मीडिया मैनेजर डॉक्टर बाबा के साथ आए। हालांकि डॉक्टर बाबा ने प्रेस कांफ्रेंस में आने के साथ ही मीडियाकर्मियों से कह दिया कि सिर्फ उन्हीं सवालों का जवाब दिया जाएगा जो भारतीय टीम और वर्ल्ड कप से जुड़े होंगे लेकिन मीडियाकर्मी नहीं माने।
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा ने दिखाया धैर्य

t20 world cup: india vs bangladesh
जब मीडियाकर्मियों ने रोहित शर्मा से पूछा कि सुप्रीम कोर्ट में जो सुनवाई चल रही है क्या स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम पर उसका कोई प्रभाव पड़ेगा।

हालांकि रोहित ने इन सवालों का धैर्य से जवाब दिया और कहा, "हमारे लिए महत्वपूर्ण यह है कि हम इस समय अपने खेल पर ध्यान दें। जब यहां टूर्नामेंट जीतने की प्रतिबद्धता के साथ आए हैं। हम दो मैच जीत चुके हैं और तीसरा मुकाबला भी काफी अहम है।"

इसके बाद एक मीडियाकर्मी ने दोबारा रोहित से आईपीएल विवाद से जुड़ा सवाल पूछ लिया। इस पर रोहित ने कहा कि टीम का ध्यान सिर्फ वर्ल्ड कप पर है। इस बीच धोनी के प्रेस कांफ्रेंस में न आने पर भी सवाल उठे। इस बारे में डॉक्टर बाबा ने कहा, "यदि भारतीय टीम कोई मैच हारती है या फिर धोनी किसी मैच में मैन ऑफ द मैच बनते हैं तो वह मैच के बाद होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में जरूर आएंगे।"

जीते जो सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत

t20 world cup: india vs bangladesh
सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के उठे विवादों के बीच ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के शुरुआती दोनों मैच जीतने से उत्साहित टीम इंडिया की नजर अब सेमीफाइनल में जगह बनाने पर है।

मीरपुर में शुक्रवार को भारत का ग्रुप-दो में मुकाबला मेजबान बांग्लादेश से है जो टूर्नामेंट में अपना शुरुआती मैच हार चुकी है।

पूर्व चैंपियन पाकिस्तान और फिर गत चैंपियन वेस्टइंडीज को हराने के बाद कुछ दिन आराम और अभ्यास के बाद मैदान पर लौट रही भारतीय टीम इस समय अपने ग्रुप में सर्वाधिक चार अंकों के साथ शीर्ष पर है।
विज्ञापन

गेंदबाजी है टीम इंडिया मजबूत आधार

t20 world cup: india vs bangladesh
पिछले दोनों मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन उच्चस्तरीय रहा है और उसने आसानी से जीत हासिल की है।

टूर्नामेंट में गेंदबाजी भारतीय टीम का सबसे मजबूत पहलू बनकर उभरा है। भारत ने पाकिस्तान और विंडीज जैसी मजबूत टीमों को अपनी शानदार तेज और स्पिन गेंदबाजी के दम पर बड़े स्कोर से रोका।

बांग्लादेश के खिलाफ भी भारतीय टीम अपने इसी बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखकर जीत के अभियान को आगे बढ़ाना चाहेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक दोनों ने एक बार भिड़ी हैं और जीत भारतीय टीम के खाते में गई है।

पहले मैच में फिसड्डी नजर आए मेजबान

t20 world cup: india vs bangladesh
दूसरी ओर, बांग्लादेश को अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विंडीज के खिलाफ मेजबान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही क्षेत्रों में फिसड्डी नजर आए।
ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रहा है।

पहले दो मैचों में ‘मैन ऑफ द मैच’ बने स्पिनर अमित मिश्रा बांग्लादेश टीम के लिए पहेली बन सकते हैं। बांग्लादेश को यदि जीत का खाता खोलना है तो उसे अमित मिश्रा की फिरकी से पार पाना होगा और उसके बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed