फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   t20 LIVE: India vs bangladesh

लगातार तीसरी जीत से सेमीफाइनल में टीम इंडिया

Sat, 29 Mar 2014 10:16 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 29 Mar 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
t20 LIVE: India vs bangladesh
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाजों ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी से शुरुआत की और मेजबान बांग्लादेश को बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 139 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली 57 रन (3 चौका और 1 छक्का) बनाकर नाबाद रहे। जबकि छक्का मारकर टीम को जीत दिलाने वाले कप्तान धोनी (22) भी नाबाद लौटे। कोहली ने रोहित शर्मा (56) के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन शिखर धवन एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


इससे पहले शुरुआती झटकों के बावजूद बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट पर 138 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से अमित मिश्रा ने 26 रन देकर तीन विकेट निकाले। जबकि आर अश्विन ने पारी के तीसरे ओवर में लगातार दो विकेट झटके लेकिन वह भी अमित की तरह हैट्रिक से चूक गए। ओपनर अनामुल हक (44) ने मेजबान टीम के लिए सर्वाधिक स्कोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने की कोहली संग एक और बड़ी साझेदारी

t20 LIVE: India vs bangladesh
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पहले शुरुआत धीमी रही, फिर उसे शिखर धवन (1) के रूप में पहला झटका भी लग गया।

धवन के सस्ते में आउट हो जाने के बाद विराट कोहली ओपनर रोहित शर्मा का साथ देने क्रीज पर आए और दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को पहले संकट से बाहर न‌िकाला। इसके बाद दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए अपने-अपने अर्धशतक ठोक दिया।

रोहित ने 39 गेंदों में जबकि कोहली ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया।

2007 के बाद पहली बार अंतिम चार में पहुंचा भारत

t20 LIVE: India vs bangladesh
टीम इंडिया लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। 2007 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण की विजेता भारतीय टीम का प्रदर्शन इसके बाद बेहद खराब रहा था।

पहले संस्करण की चैंपियन टीम अगले अन्य तीन वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन इस बार टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली।

पिछले कुछ दिनों से स्पॉट फिक्सिंग के कारण चर्चा में रहे कप्तान धोनी ने छक्का लगाकर भारत को शानदार जीत दिला दी।

5 गेंदों के अंदर बांग्लादेश ने खोए 3 विकेट

t20 LIVE: India vs bangladesh
पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद बांग्लादेश ने शुरुआत तो शानदार अंदाज में की और पहले ही ओवर में 13 रन ठोक दिए। लेकिन तीसरे ओवर में मेजबान टीम का सारा गणित गड़बड़ा गया।

आर अश्विन ने चौथे ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर क्रमशः तमीम इकबाल (6) और शमसुर रहमान (0) को कैच आउट कराकर मेजबान टीम को संकट में डाल दिया। हालांकि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली हैट्रिक बनाने का सपना पूरा नहीं कर सके।

इसके बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर अनुभवी बल्‍लेबाज शाकिब अल हसन (1) को बोल्ड कर दिया। 5 गेंदों में 3 विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश की रन बनाने की रफ्तार धीमी पड़ गई और 10 ओवर में महज 56 रन ही बना पाए।

महमुदुल्‍लाह ने खेली आतिशी पारी

t20 LIVE: India vs bangladesh
महज 21 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद बांग्ला टीम ने संयम के साथ बल्‍लेबाजी शुरू की। 11वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट होने से पहले मुशफिकर रहीम ने 24 रन बना लिए थें।

रहीम के आउट होने के बाद अनामुल हक ने अपना विकेट बचाए रखा और बीच-बीच में बड़े शॉट खेलते रहे। अमित मिश्रा ने अनामुल को बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। उन्होंने 43 गेंदों में 44 रन बनाए।

अंतिम ओवरों में महमुदुल्‍लाह ने 5 चौका और 1 छक्का लगाते हुए नाबाद 33 रनों की पारी खेली। अमित मिश्रा ने 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर विकेट हासिल किया। लेकिन मशरफे मुर्तजा (नाबाद 6) ने अमित की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर स्कोर 138 रनों तक पहुंचा दिया।

भारतीय एकादश में कोई बदलाव नहीं

t20 LIVE: India vs bangladesh

भारत ने आज के मैच में अपने एकादश में एक भी बदलाव नहीं किया है। हालांकि युवराज सिंह लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं और टूर्नामेंट में अपने पिछले दोनों मैच में सस्ते में आउट हो गए थे।

इस मैच से पहले टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर अपने ग्रुप में पहले पायदान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी थी।

पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। दूसरे मैच में उसने वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज को भी सात विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed