फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   suresh raina out for asia cup

रैना का टिकट कटा, पुजारा की लगी लॉटरी

Tue, 11 Feb 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Feb 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
suresh raina out for asia cup

सुरेश रैना को एशिया कप के लिए टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है। जबकि बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को वनडे टीम में जगह मिली है। हालांकि बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में बरकरार रखा गया है। एशिया कप 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। दोनों ही टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


रैना लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं और वह पिछले साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के बाद अब तक महज 277 रन ही बना पाए हैं और इस दौरान उन्होंने सिर्फ चार अर्धशतक ही लगाए।
विज्ञापन


सुरेश रैना पिछली 24 पारियों में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही एकमात्र अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्हें पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों से बाहर कर दिया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में वह 18, 35 और 31 रन ही बना पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इशांत दोनों टीमों से हुए बाहर

suresh raina out for asia cup

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के पहले टेस्ट में फॉर्म में वापसी जरूर कर ली, लेकिन वनडे सीरीज में खराब खेल का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है।

चयनकर्ताओं ने आज बंगलुरू में टीम इंडिया की घोषणा करते हुए इस तेज गेंदबाज को वनडे और टी-20 दोनों ही टीम से बाहर कर दिया।

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किए गए तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को फिर से भारत की टी-20 टीम में शामिल किया गया है, हालांकि उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप मार्च में खेला जाएगा।

तीनों स्पिनर अपनी जगह बचाने में सफल रहे

suresh raina out for asia cup

संदीप पाटिल की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समित‌ि ने दोनों टूर्नामेंटों के लिए तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरने का फैसला लिया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा शामिल किए गए हैं।

तीनों स्पिनर टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे लेकिन अमित ‌मिश्रा को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जबकि अश्विन गेंदबाजी में बेहद असफल साबित हुए। अश्विन भारतीय उपमहाद्वीप में काफी प्रभावशाली गेंदबाजी करते हैं और सफल भी रहे हैं।

एशिया कप में तेज गेंदबाजी विभाग में चयनकर्ताओं ने भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण आरोन, स्टुअर्ट बिन्‍नी और ईश्वर पांडे पर भरोसा जताया है। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर, शमी, आरोन, बिन्‍नी और मोहित शर्मा को टीम में रखा गया है।

युवराज को मिला टी-20 में मौका

suresh raina out for asia cup

आउट ऑफ फॉर्म होने के कारण युवराज सिंह को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इं‌डिया में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन ट्वंटी-20 क्रिकेट में उनके जोरदार फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह दी है।

जबकि आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्‍नी को दोनों ही टीमों में शामिल किया गया है। बिन्‍नी इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं और ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत के खिलाफ रणजी चैंपियन कर्नाटक के लिए शतक लगाया था। अंबाती रायडू वनडे टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

चेतेश्वर पुजारा दूसरी बार वनडे टीम में शामिल किए गए हैं। वह पिछले साल जिम्बाब्वे दौरे के दौरान टीम में शामिल किए गए थे और वहां पर उन्होंने वनडे करियर की शुरुआत की। लेकिन पुजारा अपनी शुरुआत को यादगार नहीं बना सके और दो मैचों में महज 13 और 0 रन ही बना पाए।

स्टुअर्ट बिन्‍नी दोनों टीम में शामिल

suresh raina out for asia cup

एशिया कप के लिए घोषित टीम इंडिया- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण आरोन, स्टुअर्ट बिन्‍नी, अमित मिश्रा और ईश्वर पांडे।

टी-20 वर्ल्ड के लिए घोषित टीम इंडिया-महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण आरोन, स्टुअर्ट बिन्‍नी, अमित मिश्रा और मोहित शर्मा।

गंभीर और हरभजन की वापसी का सपना फिर टूटा

suresh raina out for asia cup
कर्नाटक के खिलाफ ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत की कप्तानी कर रहे हरभजन सिंह और ओपनर गौतम गंभीर को चयनकर्ताओं ने एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया। दोनों चयन से पहले ईरानी ट्रॉफी में मिले मौकों का फायदा नहीं उठा सके।

दोनों लंबे समय बाद वापसी की आस लगाए हुए थे, लेकिन एक बार फिर दोनों को झटका लगा।

न्यूजीलैंड में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह लगने लगा था कि चयनकर्ता अनुभवी क्रिकेटरों को फिर से मौका देंगे, लेकिन वापसी की आस अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed