फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   suresh raina gets another chance by t20 world cup

टी-20 वर्ल्ड कप से मिली सुरेश रैना को 'संजीवनी'

Wed, 26 Mar 2014 11:11 AM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/टीम डिजिटल, दिल्ली
सुरेंद्र कुमार वर्मा/टीम डिजिटल, दिल्ली Updated Wed, 26 Mar 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
suresh raina gets another chance by t20 world cup

सुरेश रैना और युवराज सिंह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें उनका पुराना रिकॉर्ड देखते हुए ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में शामिल किया गया था।

विज्ञापन


दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। कभी दोनों बल्लेबाज क्रिकेट में वनडे और टी-20 के लिए टीम इंडिया के खासमखास थे लेकिन टीम की हार के साथ-साथ दोनों का ही फॉर्म गिरता गया और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह टी-20 वर्ल्ड कप ही है जिसने सुरेश रैना तथा युवराज को फिर से टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया। इसमें रैना ने बाजी मार ली और एक फिर बार टीम में जीत के लिए योगदान देने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दिखाया दम

suresh raina gets another chance by t20 world cup
सुरेश रैना को पिछले साल खराब फॉर्म के कारण टीम इंडिया से निकाल दिया गया लेकिन इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से जोरदार वापसी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

पिछले तीन टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम ‌रही टीम इंडिया के लिए इस बार शुरुआती चुनौती ही कड़ी थी। पहला मैच पाकिस्तान से था और भारत इस मैच में 131 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था।

रैना जब बल्‍लेबाजी करने आए तो उस समय भारत ने 65 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। विराट कोहली के साथ रैना ने पारी को आगे बढ़ाते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रैना ने 28 गेंदों में नाबाद 35 रन (4 चौका और 1 छक्का) बनाए। मैच में विजयी शॉट लगाने वाले रैना ने कोहली के साथ चौथे विकेट के ‌लिए अविजित 66 रनों की साझेदारी की। यह जीत इस लिहाज से भी बेहद खास था क्योंकि भारत की यह इस साल की पहली बड़ी जीत थी।

दोनों ही मैच में खेला विजयी शॉट

suresh raina gets another chance by t20 world cup
फॉर्म में वापसी का संकेत दे चुके सुरेश रैना को दूसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछली पारी से भी बड़ी पारी खेलने की आस थी लेकिन इस मैच में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला।

वह जब क्रीज पर आए उस समय भारत जीत से महज एक रन दूर था। भारत इस मैच में आसानी से जीत की ओर बढ़ रहा था लेकिन विराट कोहली के आउट होने के बाद युवराज सिंह के अंतिम ओवर में आउट हो जाने से टीम पर दबाव बढ़ गया।

ऐसे में जब सुरेश रैना आए तो आते ही पहली ही गेंद पर विजयी शॉट खेलकर टीम इंडिया को दूसरी जीत दिला दी। दोनों ही मैच में विजयी शॉट रैना के बल्‍ले से ही निकली थी।

20-20 ओवर के मैच में बेहद काबिल हैं रैना

suresh raina gets another chance by t20 world cup
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना की क्षमता पर बतौर टी-20 बल्लेबाज सवाल नहीं खड़े किए जा सकते हैं।

गांगुली ने साथ ही कहा कि मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप की सफलता से आगामी बड़े टूर्नामेंटों के लिए रैना का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, "मुझे रैना की प्रतिभा और काबिलियत पर कभी शक नहीं रहा। उसने क्रिकेट के छोटे प्रारूप में हमेशा बढ़िया किया है। वह टी-20 का बेहतरीन बल्लेबाज है और किसी भी विपक्षी के लिए खतरा बन सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप का फार्म आगे बड़े टूर्नामेंटों में भी बरकरार रखेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed