फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   supreme court to decide gavaskar s salary

गावस्कर को कितनी मिलेगी सैलरी, कोर्ट करेगा तय

Mon, 31 Mar 2014 05:46 PM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
supreme court to decide gavaskar s salary
कमेंट्री से बेशुमार कमाई करने वाले सुनील गावस्कर को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने पर कितनी सैलरी मिलेगी यह कोर्ट तय करेगा।
विज्ञापन


आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को हटा दिया और उनकी जगह बोर्ड की कमान पूर्व क्रिकेटर और कमेंट्रेटर सुनील गावस्कर को सौंपने का आदेश दिया था।

कमेंट्रेटर से बोर्ड के अध्यक्ष बनने से इस महान क्रिकेटर को आर्थिक रूप से घाटा उठाना पड़ेगा, अब देश की शीर्ष अदालत ही कुछ फैसला ले सकता है।

गावस्कर की सैलरी सुप्रीम कोर्ट तय करेगा

supreme court to decide gavaskar s salary
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आईपीएल के आगामी सातवें संस्करण के दौरान बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनाए गए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की सैलरी भी कोर्ट ही तय करेगा।

अब आईपीएल मैचों के लिए गावस्कर कमेंट्री नहीं कर सकेंगे लेकिन अपनी नई भूमिका के लिए उन्हें मुआवजा मिलेगा।

शुक्रवार को छह पेजों का एक आदेश जारी करते हुए दो जजों की पीठ ने कहा था, "16 अप्रैल 2014 को होने वाली सुनवाई के दौरान गावस्कर के लिए मुआवजा तय किया जाएगा।" हालांकि यह तय है कि जितना पैसा गावस्कर बीसीसीआई के साथ अनुबंध के जरिए कमेंटरी से कमाते हैं उसके मुकाबले यह मुआवजा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने माना कोर्ट का आर्डर

supreme court to decide gavaskar s salary
बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर का पालन करते हुए इंडिया सिमेंट्स और बोर्ड में मौजूद इसकी सहायक कंपनियों के अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ऑल इंडिया सिमेंट्स और इसकी सहायक कंपनियों के अधिकारियों को बीसीसीआई से तुरंत हटाया जाएगा।"

बोर्ड में शामिल इंडिया सिमेंट्स के सबसे चर्चित नामों में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के सचिव और श्रीनिवासन के बेहद करीबी माने जाने वाले काशी विश्वनाथ हैं जो नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) का सदस्य होने के साथ ही न्यू एरा डेवलपमेंट सब-कमेटी में भी शामिल हैं। वह लंबे समय तक इंडिया सिमेंट्स में लागत विभाग के अध्यक्ष थे और कुछ साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं।

विश्वनाथ के अलावा सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद कंपनी के जिन और अधिकारियों पर गाज गिरी है उसमें टीम इंडिया के लॉजिस्टिक्स मैनेजर एमए सतीश, आईपीएल के मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रसन्ना कानन, टीएनसीए के संयुक्त सचिव आरआई पलानी शामिल हैं। पलानी कंपनी में सीनियर मैनेजर होने के साथ ही बीसीसीआई के जोनल एकेडमी कमेटी में भी सदस्य हैं। इसी तरह पीएस रमन इंडिया सिमेंट्स में उपाध्यक्ष होने के साथ ही श्रीनिवासन के वकील और टीएनसीए सहित बीसीसीआई में भी कानूनी सलाहकार हैं।
विज्ञापन

BCCI के एक और अधिकारी को हटाने की मांग

supreme court to decide gavaskar s salary
आईपीएल में सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले बिहार क्रिकेट संघ के सचिव आदित्य वर्मा ने बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष सुनील गावस्कर को पत्र लिखकर सुंदर रमन को आईपीएल के सीओओ के पद से हटाने की मांग की है।

वर्मा ने पत्र में कहा कि सुंदर रमन का सीओओ बने रहना आईपीएल और क्रिकेट के हितों के खिलाफ है।

मुंबई पुलिस ने मुद्गल जांच समिति को जानकारी दी थी कि सुंदर रमन ने आईपीएल-6 में अंदरूनी जानकारी उपलब्ध कराई थी जिसका इस्तेमाल सट्टेबाजी में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed