फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   sunil gavasker said on virat kohli

गावस्करः विराट पर जल्दी भरोसा करना जल्दबाजी

Tue, 16 Dec 2014 03:56 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
sunil gavasker said on virat kohli
भले ही विराट कोहली टीम इंडिया को जीत न दिला पाए हों, लेकिन अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों बल्कि एक्सपर्ट का भी भरोसा जीता। लेकिन लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर विराट कोहली को ज्यादा भरोसेमंद नहीं मानते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कप्तान के रुप में अगर विराट आगे भी मौका आने पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यह हमारे लिए अच्छी बात है।

क्रिकेट इतिहास में कोई परफेक्ट कैप्टन नहीं

sunil gavasker said on virat kohli

एक निजी चैनल में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि क्रिकेट का इतिहास रहा है कि अब तक कोई भी परफेक्ट कैप्टन नहीं रहा है। हालांकि आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पहले मैच में विराट का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। लेकिन इतनी जल्दी उन पर जरुरत से ज्यादा अपेक्षा करना जल्दबाजी होगा।

उल्लेखनीय है कि एडिलेड में हुए भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले रोमांचकारी टेस्ट मैच में विराट कोहली ने भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए दोनों पारियों में शानदार शतक जमाया था। हालांकि उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

बुधवार से शुरु होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी पूरी तरह से फिट हैं। इस बार टीम इंडिया की रणनीति ऑस्ट्रलिया से पहले मैच में मिली हार का बदला लेने की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed