फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state boxing championship in uttarakhand.

स्टेट चैंपियनशिप और खेलेंगे दिल्ली, तमिलनाडु के खिलाड़ी!

Wed, 12 Aug 2015 02:50 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Aug 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
state boxing championship in uttarakhand.

कहने को यह राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता है, लेकिन इसमें दिल्ली और तमिलनाडु के बॉक्सर भी खेलते दिखाई देंगे। उत्तराखंड बाक्सिंग संघ ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पौड़ी में 13 अगस्त से प्रतियोगिता की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


पौड़ी में 13 से शुरू होगी प्रतियोगिता
पौड़ी जिला मुख्यालय में 13 से 17 अगस्त तक राज्य स्तरीय सब जूनियर और मिनी बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है। खेल विभाग और उत्तराखंड बाक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता आयोजित की जानी है।
विज्ञापन


इसमें उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों से खेल विभाग और खेल संघों से टीमों को बुलाया गया है। प्रतियोगिता में 275 बाक्सिंग खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए किया आमंत्रित
उत्तराखंड बाक्सिंग एसोसिएशन के सचिव डा. धर्मेंद्र भट्ट के अनुसार 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में होना है, इसीलिए तमिलनाडु और दिल्ली की टीमों को भी चैंपियनशिप में आमंत्रित किया गया है, ताकि बाक्सिंग खिलाड़ियों को एक्सपोजर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed