फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stadium Charges Increased for Private School Players

प्राइवेट स्कूली खिलाड़ियों को इसलिए करनी होगी जेब ढीली

Sat, 12 Apr 2014 12:10 PM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Apr 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
Stadium Charges Increased for Private School Players
शहर के प्राइवेट स्कूलों के खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम महंगे हो गए हैं। खेल विभाग चंडीगढ़ की ओर से निजी स्कूल के खिलाड़ियों के लिए फीस पांच सौ रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन


इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन के चेयरमैन एचएस मामिक का कहना है कि खेल विभाग चंडीगढ़ की ओर से उनसे ज्यादा फीस ली जा रही है, जबकि सरकारी स्कूल के खिलाड़ियों के लिए यह स्टेडियम मुफ्त है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से प्राइवेट स्कूल से स्टेडियम में एक मैच करवाने के लिए पांच हजार रुपये फीस ली जा रही है। फीस के अचानक इतने बढ़ने के कारण अब एसोसिएशन अधिकारियों की ओर से शिक्षा विभाग निदेशक को पत्र भेज इसे कम करने का निवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस दोगुनी नहीं दस गुना बढ़ाई: मामिक   
विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38 के चेयरमैन एचएस मामिक ने बताया कि फीस बढ़ाने का एक तरीका होता है, एक दम से दस गुना फीस बढ़ाने से हर स्कूल का ऐतराज जताना जायज है।


ऐसे में कोई भी निजी स्कूल कैसे इतनी फीस दे सकता है। शहर के स्टेडियम में सरकारी स्कूल के खिलाड़ियों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल के बच्चे क्यों कम फीस में नहीं खेल सकते।

उन्होंने कहा कि फीस कम करने के लिए उन्होंने खेल विभाग निदेशक को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।

कोट
प्राइवेट स्कूल के खिलाड़ियों के लिए फीस पहले से कम की गई है। यह एक अप्रैल से लागू की गई है।
-जेपीएस सिंधू, सहायक निदेशक, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed