श्रीनिवासन बोल्ड, सुनील गावस्कर BCCI के नए कप्तान
सुप्रीम कोर्ट क्रिकेट के मैदान में उतरा और एक बड़ा फैसला कर दिया। स्पॉट फिक्सिंग और दूसरी अनियमितताओं के आरोप झेल रहे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को आउट कर दिया गया।
देश की सर्वोच्च अदालत ने यह भी साफ कर दिया है कि बोर्ड को खूब कमाई कराने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), उसमें खेलने वाली किसी टीम या किसी खिलाड़ी पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।
बीसीसीआई की कमान आईपीएल 7 के आयोजन तक पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सुनील गावस्कर के पास रहेगी और उसके बाद बोर्ड के संविधान के मुताबिक यह जिम्मा उपाध्यक्ष संभालेंगे। सुप्रीम कोर्ट की नसीहत के बाद श्रीनिवासन ने जांच कमेटी का कामकाज जारी रहने तक पद से हटने की बात कही।
धोनी और आईपीएल टीमों को राहत
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी बड़ी राहत मिली। बोर्ड ने अदालत में उनका बचाव किया और कहा कि धोनी पर लगने वाले तमाम आरोप गलत हैं।
गुरुवार को अभियोजन पक्ष के वकील ने धोनी पर आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने जांच कमेटी के सामने झूठ बोला। कल ऐसी भी आशंका थी कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर बैन लग सकता है।
लेकिन दोनों टीमें बच गईं। अगर ऐसा होता, तो पूरे आईपीएल पर ही संकट खड़ा हो सकता था। इसके अलावा इंडिया सीमेंट्स के कर्मचारियों के लिए भी यह राहत की खबर है।
शिवलाल जाधव संभालेंगे कामकाज
सुप्रीम कोर्ट ने श्रीनिवासन को हटाते हुए आदेश दिया कि फिलहाल शिवलाल जाधव बीसीसीआई का कामकाज संभालेंगे। वहीं सुनील गावस्कर आईपीएल की जिम्मेदारियां देखेंगे।
टीम इंडिया के कप्तान धोनी को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में धोनी पर लगाए गए आरोप सही नहीं है। इससे पहले कल दो घंटे से ज्यादा समय से चली सुनवाई में याचिकाकर्ता क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ
बिहार के सचिव आदित्य वर्मा के वकील हरीश साल्वे ने कप्तान धोनी का नाम
लिया और कहा कि उन्होंने स्पॉट फिक्सिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से
गठित मुकुल गुदग्ल कमेटी के सामने उन्होंने झूठ बोला था।
श्रीनिवासन के चहेते क्रिकेटरों पर संकट
सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने बीते एक साल से चले आ रहे बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के विवादित कार्यकाल का आखिरकार भविष्य लिख दिया है।
कोर्ट के इस आदेश के बाद अब श्रीनिवासन को बोर्ड के अध्यक्ष पद पर हर हाल में फैसला लेना होगा वहीं कुछ माह बाद आईसीसी अध्यक्ष पद की कुर्सी पर उनका बैठना भी दांव पर लग गया है।
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद यह पहली बार है जब श्रीनिवासन के खिलाफ पांच में से तीन उपाध्यक्ष खुलकर आ गए हैं। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर शिवलाल यादव के साथ रवि सावंत और चित्रक मित्रा ने श्रीनिवासन से तत्काल अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा है। ऐसे में अगर वह अपना पद छोड़ देते हैं, तो उनके कई चहेते क्रिकेटरों पर भी शामत आ सकती है।
साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट में लिया धोनी का नाम
सुप्रीम कोर्ट में आईपीएल में हुए स्पॉट फिक्सिंग मामले की सुनवाई के दौरान टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी सामने आया है।
दो घंटे से ज्यादा समय से चली सुनवाई में याचिकाकर्ता क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा के वकील हरीश साल्वे ने कप्तान धोनी का नाम लिया और कहा कि उन्होंने स्पॉट फिक्सिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित मुकुल गुदग्ल कमेटी के सामने उन्होंने झूठ बोला था।
साथ ही उन्होंने कोर्ट से मांग की कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल से सस्पेंड कर दिया जाना चाहिए।