फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   srilanka and england Match drawn at lords

हारते-हारते श्रीलंका ने दिखाया साहस, लॉर्ड्स में बचाया मैच

Tue, 17 Jun 2014 12:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jun 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
srilanka and england Match drawn at lords

ऐतिहासिक लॉर्ड्स में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया।

विज्ञापन


391 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मैच के पांचवें दिन स्टंप्स तक नौ विकेट पर 201 रन बना लिए थे। मैच का अंतिम सत्र बेहद रोमांचक रहा। टी ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 164 रन था, लेकिन इसके बाद उसने जल्दी-जल्दी 6 विकेट गंवा दिए।

एक समय ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका यह मैच गंवा देगा लेकिन शमिंडा इरांगा और नुवान प्रदीप ने अंतिम विकेट बचाकर इंग्लैंड की जीत पर पानी फेर दिया। खेल खत्म होने के समय श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट पर 201 रन था।

विज्ञापन

संगकारा के संघर्ष से बचा मैच

srilanka and england Match drawn at lords
श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। जबकि ओपनर कौशल सिल्वा ने 57 रनों की पारी खेली। सिल्वा ने दोनों ही पारियों में अर्धशतक लगाए। मेजबान इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने 25 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3 और क्रिस जोर्डन ने 2 विकेट झटके।

इससे पहले पांचवें दिन की सुबह इंग्लैंड ने अपनी पारी चौथे दिन के स्कोर आठ विकेट पर 267 रन पर ही घोषित कर दी।

मेजबान ने पहली पारी में 9 विकेट पर 575 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद श्रीलंका की पूरी टीम 453 रन पर आउट हो गई। पहली पारी में नाबाद 200 रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्‍लेबाज जोई रुट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed