{"_id":"0f5f3a1af4ac75357de0399883ba4996","slug":"sreesanth-reacts-to-madhuri-dixit-s-comments","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बैड ब्वॉय' श्रीसंत अब माधुरी दीक्षित से उलझ पड़े","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
'बैड ब्वॉय' श्रीसंत अब माधुरी दीक्षित से उलझ पड़े
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Jul 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के 'बैड ब्वॉय' श्रीसंत एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। क्रिकेट के मैदान पर तो श्रीसंत विपक्षी खिलाड़ियों से उलझते ही रहे हैं लेकिन इस बार एक टीवी शो के निर्माता और जज से ही वह उलझ गए।
पिछले साल आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्तता के कारण क्रिकेट खेलने से आजीवन प्रतिबंधित किए गए टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट गेंदबाज श्रीसंत टीवी शो 'झलक दिखला जा' से अपनी नई पहचान बनाना चाहते थे।
लेकिन इन दिनों 'झलक दिखला जा' शो में व्यस्त श्रीसंत के लिए बहुत कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और वह इस कार्यक्रम में भी क्रिकेट मैदान पर अपने तेवर को रोक नहीं सके और आपा खो बैठे।

Trending Videos
पहले ही तनाव में थे श्रीसंत
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के कारण आजीवन प्रतिबंध झेल रहे श्रीसंत क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं और उन्हें उम्मीद थी कि वह छोटे पर्दे पर आकर अपनी नई छवि बनाने में सफल रहेंगे।
नई पहचान बनाने के लिए उन्होंने 'झलक दिखला जा' नाम के एक रिएल्टी शो में हिस्सा लेना तय किया। लेकिन वहां भी श्रीसंत अपने गुस्से पर काबू नहीं पा सके।
श्रीसंत उस समय अपना आपा खो बैठे जब उन्हें अपने परफार्मेंस में बदलाव के लिए कह दिया गया। इससे पहले भी वह इस बात से बेहद निराश थे कि उनकी जोड़ी को दर्शकों का ज्यादा समर्थन नहीं मिल रहा है और प्रतिभागियों में उनकी जोड़ी नीचे से दूसरे स्थान पर है। बेहद तनाव के कारण उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हो रहा था।

जजों के कमेंट्स बर्दास्त नहीं कर पाए
प्रशंसकों से ज्यादा समर्थन नहीं मिलने और टीवी शो में अपनी प्रस्तुति में हुए बदलाव से बेहद नाराज श्रीसंत अपना कार्यक्रम ठीक से पेश नहीं कर सके।
पूजा बोस के साथ उनका प्रदर्शन शो के जजों को भी पसंद नहीं आया। 'झलक दिखला जा' के जज रेमो डी'सूजा ने उनके प्रदर्शन पर कमेंट करते हुए कहा कि यह उनका बेहतर प्रदर्शन नहीं है, वह इससे बेहतर कर सकते थे। इस पर श्रीसंत ने रेमो की प्रतिक्रिया पर अपना जवाब देते कहा कि यह उनका बेहतर प्रदर्शन है।
टीओआई पर आई खबर के अनुसार, दूसरी जज माधुरी दीक्षित नेने ने श्रीसंत से सवाल किया "आप जानते हैं कि कहां दिक्कत हुई।" इस सवाल ने नाराज श्रीसंत ने पहले अपना कंधा झटका और नाराजगी जताई।
कार्यक्रम के तीसरे जज करन जौहर अभी कुछ कह पाते कि श्रीसंत गुस्सा दिखाते हुए शो से बाहर चले गए।

लंबी बातचीत के बाद स्वीकार किया था प्रस्ताव
मई में कई महीनों तक चली लंबी बातचीत और ना-नुकूर के बाद श्रीसंत ने 'झलक दिखला जा' नाम के एक रिएल्टी शो के सातवें संस्करण में डांस करने का प्रस्ताव स्वीकार किया था।
प्रतिबंध के बाद श्रीसंत फिलहाल संगीत और अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर संवारने में जुटे हैं। हालांकि यह उनका पहला डांस शो नहीं है। वह इससे पहले भी 2008 में एक डांस शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' में हिस्सा ले चुके हैं। इस शो में जज के रूप में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम शामिल थे।
क्रिकेट खेलने से आजीवन प्रतिबंधित किए गए श्रीसंत शुरुआत में इस डांस शो में भाग लेने में हिचकिचा रहे थे। पिछले साल उन्होंने दिसंबर में जयपुर के एक राजघराने की राजकुमारी से शादी की थी।