पूर्व कप्तान और टेस्ट क्रिकेटर पर लगा 8 साल का प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में भी बीसीसीआई ने फिक्सिंग में लगाम कसने के लिए श्रीसंत जैसे बड़े क्रिकेटर पर आजीवन प्रतिबंध लगा रखा है। श्रीसंत समेत कई क्रिकेटरों के नाम आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग में सामने आया था।
अब फिक्सिंग विवाद में दो और बड़े फैसले आए हैं, लेकिन ये दोनों ही फैसले अलग-अलग देशों में लिए गए हैं। इनमें से एक मामला पाकिस्तानी क्रिकेटर से भी जुड़ा हुआ है।
प्रीमियर लीग में फिक्सिंग में 8 साल का बैन
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल को मैच फिक्सिंग में उनकी संलिप्तता के कारण 8 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्हें घरेलू टूर्नामेंट बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दौरान मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था।
8 साल के प्रतिबंध के अलावा अशरफुल पर 10 लाख टका का जुर्माना भी किया गया है।
मैच फिक्सिंग की जांच के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा गठित विशेष समिति ने साथ ही न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज लू विंसेंट पर 3 साल और श्रीलंका के कौशल लोकुराच्ची पर भी 18 महीने का प्रतिबंधित लगाया है।
61 टेस्ट और 177 वनडे खेल चुके हैं अशरफुल
उनके अलावा बीपीएल की टीम ढाका ग्लेडिएटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शाहिब चौधरी पर भी 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अशरफुल के अलावा जिन दोनों विदेशी क्रिकेटरों पर बुकीज के संपर्क साधने पर रिपोर्ट नहीं करने के आरोप में बैन लगाया गया है। न्यूजीलैंड के प्रतिबंधित क्रिकेटर लू विसेंट ने फरवरी में सुनवाई के दौरान स्वीकार किया था कि बुकीज ने उनसे संपर्क साधा था। बांग्लादेश में फिक्सिंग मामले की जांच के लिए पिछले साल 24 नवंबर को तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। प्रतिबंध के खिलाफ 21 दिन के अंदर अपील की जा सकती है।
इंग्लैंड ने लगाया पाक क्रिकेटर पर आजीवन बैन
नावेद इंग्लिश काउंटी ससेक्स के लिए खेल चुके हैं। नावेद ने 6 मामलों में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार की थी। इनमें केंट के खिलाफ अगस्त 2011 में खेला गया 40 ओवर का एक मैच शामिल है।
ईसीबी ने एक बयान में कहा, "ईसीबी के भ्रष्टाचार रोधी नियम के तहत आरिफ ने सभी तरह की क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंध स्वीकार कर लिए हैं। प्रतिबंध की शर्तों के तहत अब आरिफ ईसीबी, आईसीसी और किसी अन्य राष्ट्रीय संघ से मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में न तो खेल सकेंगे, न कोचिंग दे सकेंगे और न ही हिस्सा ले सकेंगे।"