फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sports news of dehradun.

एक क्लिक में जानिए, देहरादून की खेल सुर्खियां

Wed, 17 Sep 2014 05:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Sep 2014 05:01 AM IST
विज्ञापन
sports news of dehradun.

उत्तराखंड की युवा निशानेबाज अनन्या चौहान ने ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग एंड स्पोर्ट्स क्राफ्ट चैंपियनशिप में दो वर्गों में रजत पदक जीते हैं। नई दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलगाबाद में 12 से 16 सितंबर तक चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। देहरादून में पंडितवाड़ी निवासी 15 वर्षीय अनन्या चौहान ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही स्पोर्ट्स क्राफ्ट में भी अनन्या दूसरा स्थान पर रही।

एशियन स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही अनन्या इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक पदक जीत चुकी है।

गौतम इंटरनेशनल का विजयी आगाज

विज्ञापन

सिद्धार्थ के दो गोलों की बदौलत गौतम इंटरनेशनल स्कूल ने जिला स्तरीय अंडर-14 बालक फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। खेल निदेशालय और जिला जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में मंगलवार को स्टेडियम ट्रेनीज-रेड और गौतम इंटरनेशनल स्कूल के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया।

गौतम इंटरनेशन स्कूल ने सिद्घार्थ के दो गोलों की मदद से 2-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबालर प्रताप खत्री ने किया। इस अवसर पर दिनेश असवाल, अनूप बिष्ट, सीबी थापा, विजय धम्मी, कुमार थापा, बिंदर सिह अरविंद डंगवाल, मोनिका बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

हिमालयन, एशियन स्कूल की आसान जीत

sports news of dehradun.

वीसी जैन क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी-ए ने 101 रन की शानदार जीत के साथ आगाज किया। दूसरे मैच में एशियन स्कूल ने आसान जीत के बूते अगले दौर में जगह बनाई। कुआंवाला क्रिकेट मैदान देहरादून में मंगलवार को हिमालयन-ए का सामना दीप चंद से हुआ।

बॉबी की 52 रन की तूफानी पारी के दम पर हिमालयन-ए ने 4 विकेट खोकर 156 रन बनाए। विजय ने 27, हनी ने 19, एसएस किमोटी ने 16 रन बनाए। 31 रन अतिरिक्त बने। जवाब में दीप चंद की टीम 55 रन पर सिमट गई। निशांत ने 12, आयुष ने 13 रन बनाए।

हिमालयन-ए के आयुष ने 3, विजय और पारस ने 2-2 विकेट लिए। दूसरा मैच एशियन स्कूल और केई स्टार के बीच हुआ। एशियन स्कूल ने पहले बल्लेबाजी कर 7 विकेट पर 168 रन बनाए। आशीर्वाद ने 57, रवि ने 50 रन बनाए। केई स्टार के अनू ने 2 विकेट लिए। जवाब में केई स्टार 101 रन ही बना सकी। अनस ने नाबाद 45 रन बनाए। एशियन स्कूल के रवि नेगी ने 3, सन्नी ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन

वालीबॉल टूर्नामेंट का ट्रायल 21 को

sports news of dehradun.

अक्तूबर में होने वाली राज्य स्तरीय वालीबाल चैंपियनशिप के लिए 21 सितंबर को जिले की बालक व बालिका वर्ग की टीमों का चयन किया जाएगा। जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव भरतवीर सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे से ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें सब जूनियर वर्ग में 1 जनवरी 1997 और जूनियर वर्ग में 1 जनवरी 1999 या उसके बाद पैदा हुए खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ी को स्कूल या नगर निगम, नगर पालिका से जारी आयु प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। अक्तूबर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए राज्य टीम का चयन किया जाएगा।

बाक्सिंग ट्रायल दो दिन
उत्तरकाशी में इसी महीने होने वाली राज्यस्तरीय सीनियर व जूनियर महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 20 सितंबर को देहरादून की टीम का चयन होगा। जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की ने बताया कि परेड ग्राउंड में सुबह 9 से ट्रायल शुरू होंगे। 9 से 12 अक्तूबर तक होने वाली बालक वर्ग की प्रतियोगिता के लिए 2 अक्तूबर को सुबह 8 से परेड ग्राउंड में ट्रायल होगा। ट्रायल में 1996 से 97 के बीच पैदा हुए खिलाड़ी जूनियर वर्ग में प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, नगर निगम या पंचायत सचिव से जारी आयु प्रमाण पत्र लाना जरूरी है।

एथलेटिक्स टीम का ट्रायल 21 को
 26वें नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 21 सितंबर को उत्तराखंड की टीम का चयन होगा। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि लखनऊ में 18 व 19 अक्तूबर को अंडर-14, 16, 18 और 20 बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए 21 सितंबर की सुबह 8.30 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में ट्रायल लिया जाएगा। प्रतिभागी को स्कूल, संस्थान, इंस्टीट्यूट का फोटो आईकार्ड और डोमिसाइल की फोटो कापी लानी जरूरी है। हाईस्कूल प्रमाण पत्र की फोटोकापी और जन्म प्रमाण पत्र भी जरूरी है। ट्रायल में 3 नवंबर 2014 को 14, 16, 18, 20 साल से कम उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed