फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special Olympics -2013 at Australia

ऑस्ट्रेलिया में विशेष खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Fri, 06 Dec 2013 12:50 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
Special Olympics -2013 at Australia

सिटी ब्यूटीफुल के स्पेशल खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया में चल रहे स्पेशल ओलंपिक-2013 के तहत एशिया पैसेफिक रीजन गेम्स में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


ये गेम ऑस्ट्रेलिया के न्यू कैस्टल में 28 नंवबर से 6 दिसंबर तक खेले गए। इनमें भवन विद्यालय-27 और सोरम-36 के 16 स्पेशल खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


वीरवार का दिन इन स्पेशल खिलाड़ियों के लिए खास रहा। हार्दिक ने टेबल टेनिस के सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीता। हार्दिक ने पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरम-36 के गुरिदंर पाल सिंह ने टेबल टेनिस के सिंगल्स में ब्रोंज मेडल जीता। ब्रोंज मेडल के लिए हुए मुकाबले में गुरिंदर पाल सिंह ने चीन के खिलाड़ी को हराया।


एथलेटिक्स में भी स्पेशल खिलाड़ियों का दबदबा रहा। एथलेटिक्स में लड़कियों की 200 मीटर रेस में प्रिया गुप्ता ने गोल्ड मेडल जीता। नेन्सी ने ब्रोंज मेडल पर कब्जा जमाया। लड़कों के 200 मीटर रेस में मनप्रीत सिंह ने ब्रोंज मेडल जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed