{"_id":"25625ee5d46dd8097ef36fde6d063900","slug":"south-africa-s-skipper-amla-set-for-historic-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे हाशिम अमला ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे हाशिम अमला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Jul 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाशिम अमला बुधवार को जब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे तो नया इतिहास रच देंगे क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका के पहले स्थायी अश्वेत कप्तान होंगे।
दिग्गज टेस्ट खिलाड़ियों ग्रीम स्मिथ और जैक्स कालिस के संन्यास के बाद अमला का बदलाव के दौर में टीम की कमान संभालने का मौका मिला है।
अमला को पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से स्मिथ के संन्यास के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था। स्मिथ ने पिछले 10 साल में दक्षिण अफ्रीका की ओर से रिकॉर्ड 109 मैचों में टीम की कप्तानी की।

अमला पर होगी बड़ी चुनौती
हाशिम अमला पहले अश्वेत खिलाड़ी हैं, जिन्होंने स्थायी तौर पर टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है।
इससे पहले एश्वेल प्रिंस कार्यवाहक कप्तान के तौर पर टीम की अगुआई कर चुके हैं। कभी नस्ली भेदभाव के लिए बदनाम रहे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान के रूप में अमला की नियुक्ति दर्शाती है कि क्रिकेट नस्ली भेदभाव से बाहर निकलने को लेकर गंभीर है।
श्रीलंका के खिलाफ गाले में शुरू हो रही दो टेस्ट की सीरीज कप्तान के रूप में अमला की पहली चुनौती होगी। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रीम स्मिथ, ऑलराउंडर जैक्स कालिस और अनुभवी विकेटकीपर मार्क बाउचर की गैरमौजूदगी में पुनर्गठन के इरादे से उतरेगी।