फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   south africa lost test series to australia

जीत के साथ नहीं हो सकी सफलतम कप्तान की विदाई

Thu, 06 Mar 2014 01:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Mar 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
south africa lost test series to australia

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका को भी 245 रनों से हरा दिया है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका को पांच साल बाद किसी टेस्ट सीरीज में हार मिली है।

विज्ञापन


इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया है। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 281 रनों की जीत हासिल की। इसके बाद पलटवार करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 231 रनों से मैच जीत लिया। लेकिन निर्णायक टेस्ट में बाजी मेहमान टीम के हाथ लगी।
विज्ञापन


इस मैच में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (135 और 145 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बल्‍लेबाजों का संघर्ष भी नहीं टाल सका हार

south africa lost test series to australia

सीरीज के तीसरे टेस्ट में 511 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम खेल के आखिरी समय में 265 रन पर सिमट गई और उसे 245 रन के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

इस तरह दुनिया के सबसे सफल कप्‍तान ग्रीम स्मिथ की भी हार के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई हो गई। उन्होंने इस टेस्ट के तीसरे दिन ही इस मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।

मैच के पांचवें दिन चार विकेट पर 71 रन से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (228 गेंद में 43 रन) और कायली एबोट (89 गेंद में 7 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 29.3 ओवर में 27 रन की साझेदारी कर हार को टालने की भरसक कोशिश की लेकिन रेयान हैरिस ने लगभग चार ओवर शेष रहते एक ही ओवर में स्टेन और मोर्ने मोर्कल को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। स्टेन ने 44 गेंद पर मात्र एक रन का योगदान किया।

पांच साल में पहली बार मिली हारी

south africa lost test series to australia

मैच के चौथे दिन मेजबान टीम को 511 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दिन का खेल खत्म होने तक 71 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे।

अपना अंतिम मैच खेलने उतरे अफ्रीकी टीम के कप्‍तान ग्रीम स्मि‌‌थ पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी नाकाम रहे। पहली पारी में उन्होंने पांच रन बनाए जबकि दूसरी पारी में तीन रन बनाकर आउट हो गए।

मैच के अंतिम दिन दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट 95 रन पर गिर चुके थे। लेकिन मध्य क्रम के बल्‍लेबाजों ने धीमी बल्‍लेबाजी कर टीम की हार को टालने की कोशिश की। एबी डीविलियर्स ने 228 गेंदों का सामना करते हुए महज 43 रन बनाए। जबकि कायली एबोट ने 114 गेंद खेलकर महज 7 रन बनाए। डेल स्टेन ने 44 गेंद खेलकर महज एक रन बनाए, लेकिन मैच खत्म होने से 27 गेंद पहले अफ्रीकी टीम आल आउट हो गई। नंबर वन अफ्रीकी टीम ने पांच साल बाद पहली सीरीज गंवाई है।

विज्ञापन

पहले और अंतिम टेस्ट मैच की 6 समानताएं

south africa lost test series to australia

दुनिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ का अंतरराष्ट्रीय करियर हार के साथ खत्म हो गया। स्मि‌थ का 12 साल के कर‌ियर बेहद शानदार रहा और सौ से ज्यादा टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी करने का मौका मिला और सबसे ज्यादा जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।

ग्रीम स्मिथ के पहले और अंतिम टेस्ट मैच में 6 समानताएं रही जो बेहद दिलचस्प है।
# स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही केप टाउन के न्यूलैंडस से टेस्ट करियर की शुरुआत की और अंत भी इसी टीम और जगह से भी की।
# वह अपने पहले मैच की पहली पारी में और अंतिम टेस्ट की पहली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
# ऑस्ट्रेलिया ने दोनों ही मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को हराया।
# दोनों ही टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इसी मैच में जीत हासिलकर कब्जाई।
# ग्रीम स्मिथ ने मार्च महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का आगाज और अंत भी किया।
# स्मिथ के पहले और अंतिम टेस्ट मैच में जिस टीम ने टॉस जीता उसी ने पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed