{"_id":"5ed29155b6abb8c3b4845fe2b891fcd4","slug":"south-africa-beat-zimbabwe-enter-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे को हरा दक्षिण अफ्रीका फाइनल में","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जिम्बाब्वे को हरा दक्षिण अफ्रीका फाइनल में
अमर उजाला/हरारे
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
आखिरी लीग मुकाबले में जिम्बाब्वे को 63 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां शनिवार को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने ‘मैन ऑफ द मैच’ फाफ डूप्लेसिस की एक और शतकीय पारी (121) और जेपी डुमिनी के 51 रन की मदद से छह विकेट पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 47.2 ओवर में 208 रन बनाकर सिमट गई।
विज्ञापन
कप्तान ब्रैंडन टेलर के सर्वाधिक 79 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डुमिनी ने गेंद से भी कमाल किया और 35 रन देकर तीन विकेट लिए।