फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   sourav ganguly to join mudgal committee for ipl spot fixing

सौरव गांगुली को मिली एक खास जिम्मेदारी

Mon, 09 Jun 2014 01:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Jun 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly to join mudgal committee for ipl spot fixing
सौरव गांगुली टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में शुमार किए जाते हैं और उन्हें ही टीम में विदेशी धरती पर जीत का जज्बा पैदा करने वाले कप्तान के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन


वह अपनी टीम के लिए विदेशी खिलाड़ियों और कप्तानों से भी उलझने में पीछे नहीं रहते थे। उन्होंने टीम इंडिया को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशी धरती पर कई बड़ी जीत दिलवाई है।
विज्ञापन


उन्हें एक तेजतर्रार और आक्रामक खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। अब उन्हें क्रिकेट के बाहर एक नई और बड़ी अहम जिम्मेदारी मिली है। वह आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच कर रही समिति में बतौर क्रिकेट विशेषज्ञ जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद स्वीकार की यह अहम भूमिका

sourav ganguly to join mudgal committee for ipl spot fixing
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली सुप्रीम कोर्ट द्वारा आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच के लिए गठित मुद्गल समिति के साथ बतौर क्रिकेट विशेषज्ञ जुड़ गए हैं।

रिटायर्ड जस्टिस मुकुल मुद्गल की अध्यक्षता वाली इस समिति में वकील एल नागेश्वर राव, निलॉय दत्ता और वरिष्ठ आईपीएल अधिकारी बीबी मिश्रा भी शामिल हैं।

गांगुली को शामिल किए जाने की पुष्टि करते हुए मुद्गल ने कहा, "हमने गांगुली से स्पॉट फिक्सिंग की जांच के लिए समिति से जुड़ने का आग्रह किया था जिसने उन्होंने मान लिया। मैनें उन्हें टेलीफोन किया था और वह राजी हो गए। हालांकि हमने अभी बैठक की तिथि तक नहीं की है। दरअसल समिति के सदस्य एल नागेश्वर राव मौजूद नहीं थे इसलिए हम अगली बैठक की तिथि तय नहीं कर पाए।"

ईमानदार क्रिकेटर के रूप में है दादा की पहचान

sourav ganguly to join mudgal committee for ipl spot fixing
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने जांच समिति को आईपीएल सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग की जांच के लिए ऐसे क्रिकेटर को शामिल करने के आदेश दिए थे जो ईमानदारी के लिए जाना जाता हो।

जांच समिति ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शुरुआती जांच के दौरान 13 ऐसे लोगों के नाम सीलबंद लिफाफे में जमा कराए थे जिनके बारे में आगे जांच की जाएगी। इन 13 लोगों में भारत के कई क्रिकेट सितारों के नाम भी शामिल है।

मुकुल मुद्गल की अगुवाई में स्पॉट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए देश की शीर्ष अदालत ने पिछले साल अक्टूबर में गठित की थी। जांच के बाद इस समिति ने अपनी रिपोर्ट फरवरी में जमा की थी। सीलबंद लिफाफे में 13 सं‌दिग्‍ध लोगों के नाम आने के बाद कोर्ट ने जांच को आगे जारी रखने का निदेर्श दिया था।

श्रीनिवासन को ICC अध्यक्ष बनाने को BCCI का दबाव

sourav ganguly to join mudgal committee for ipl spot fixing
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस महीने मेलबर्न में होने वाली बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से निलंबित एन श्रीनिवासन को विश्व क्रिकेट का अध्यक्ष बनाने के लिए दबाव डाला है।

बीसीसीआई ने बताया कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के आईसीसी के विवादास्पद पुनर्गठन पर सहमति से पहले से उसने इससे अलग होने की धमकी दी है।

श्रीनिवासन का आईसीसी का अध्यक्ष बनने पर दबाव देने का मामला एमसीजी की 23 जून को होने वाली सालाना सम्मेलन के लिए बड़ा मामला है। भारतीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा निलंबित किए जाने के बाद श्रीनिवासन की उम्मीदवारी का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है।

ICC सदस्यों के साथ विवाद नहीं

sourav ganguly to join mudgal committee for ipl spot fixing

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट (सीए) के अध्यक्ष वैली एडवर्ड ने पिछले माह श्रीनिवासन से संपर्क किया लेकिन श्रीनिवासन ने कहा कि वह अपने रुख पर कायम है।

बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने कहा, "इस महीने के अंत तक भारत आईसीसी के महत्वपूर्ण पद पर होगा। श्रीनिवासन वहां जा रहे हैं। अब उन पर सुप्रीम कोर्ट का कोई प्रतिबंध नहीं है। हम दोनों मेलबर्न जा रहे है।"

उन्होंने कहा, "पिछले 4 महीनों में हमने सभी आईसीसी सदस्यों के साथ सारे मुद्दों को सुलझा लिया है और उन्हें आईसीसी के नए वित्तीय मॉडल और रूपरेखा के बारे में निश्चिंत किया है। मीडिया में कई ने हमारी काफी आलोचना की और इनमें से काफी सहमत नहीं थे लेकिन हमने उन्हें बताया कि अगर भारत को उचित राशि और महत्वपूर्ण प्रस्ताव नहीं मिलेगा तो भारत को स्वयं दूसरी आईसीसी गठित करने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है।"

'आईपीएल के मैच श्रीनगर में अभी नहीं'

sourav ganguly to join mudgal committee for ipl spot fixing
दूसरी ओर, जम्मू एंड कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ फारूख अब्दुल्ला के मुताबिक श्रीनगर की स्थिति इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी के अनुकूल नहीं है।

जेकेसीए के अध्यक्ष पद पर पुन: निर्वाचित डॉ अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जा चुके है।

उन्होंने कहा, "इमारत का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्रिकेट अकादमी अपना कार्य करना शुरू करेगी। श्रीनगर में आईपीएल मैच की मेजबानी करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। आईपीएल मैच आयोजित कराने के लिए यहां स्थितियां अभी अनुकूल भी नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed