फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   seven big factors for defeating team india

वो 7 सिरदर्द, जिसने टीम इंडिया को किया परेशान!

Thu, 23 Jan 2014 07:52 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा
सुरेंद्र कुमार वर्मा Updated Thu, 23 Jan 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
seven big factors for defeating team india
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की धरती पर कदम रखे थे तो उस समय वह वनडे रैंकिंग में नंबर वन थी। लेकिन पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैच हारकर धोनी की टीम नंबर वन के सिंहासन से उतर चुकी है। और अब उस पर सीरीज में बने रहने के दबाव है।
विज्ञापन


यह वही टीम इंडिया है जिसने पिछले साल लगातार छह वनडे सीरीज जीतने का कारनामा किया था लेकिन इस साल उसे हार से शुरुआत करनी पड़ी है। यह हार इसलिए भी शर्मनाक है क्योंकि जो टीम भारत को धूल चटा रही है वह रैंकिंग मामले में भारतीय टीम से कोसों दूर है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के शानदार प्रदर्शन का फायदा ऑस्ट्रेलिया को हुआ और वह बैठे-बैठे नंबर वन गया। नंबर वन बनते ही वहां की मीडिया वर्ल्ड चैंपियन टीम की खूब खिल्ली भी उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्‍लेबाज का 'फ्लॉप शो'

seven big factors for defeating team india

वीरेंद्र सहवाग के बाद शिखर धवन टीम इंडिया के एक ऐसे बल्‍लेबाज हैं जो धमाकेदार और सधी शुरुआत देकर भारत की जीत की राह तय कर देते हैं।

पिछले साल भारत की जीत में बाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज की शानदार पारी का अहम योगदान रहा था। पिछला साल धवन के लिए बेहद यादगार साबित ह़ुआ। उन्होंने वनडे क्रिकेट में पांच शतक लगाए थे जो उस साल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज रहे।

लेकिन इस साल शिखर धवन का बल्‍ला कुछ नहीं कर पा रहा है और वह अब तक 'फ्लॉप शो' साबित हो रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में वह क्रमशः 32 और 12 रन ही बना पाए हैं। तेज पिचों पर शॉर्ट बॉल खेलने में उनकी कमजोरी साबित भी हो रही है।

जारी है रोहित शर्मा की असफलता

seven big factors for defeating team india

किसी भी टीम की जीत के लिए अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है। लेकिन भारत को इस सीरीज में ठोस शुरुआत नहीं मिल पा रही है।

शिखर धवन तो फ्लॉप हो ही रहे हैं साथ ही उनके सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा भी जल्द आउट हो जा रहे हैं। यहां यह बात दीगर है कि दोनों टीम को सधी शुरुआत तो दिलाने में कामयाब रहते हैं लेकिन आगे नहीं खींच पा रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में 3 और 20 रन बनाए हैं।

‌पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दाएं हाथ के बल्‍लेबाज रोहित भी नाकाम रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका में भी रन नहीं बना सके थे। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि जब रन नहीं बना रहे हैं तो टीम में उनके लिए जगह भी नहीं होनी चाहिए।

रवींद्र जडेजा की आलराउंड नाकामी

seven big factors for defeating team india

पिछले साल वनडे रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी पर काबिज होने वाले आलराउंडर रवींद्र जडेजा का भी आउट ऑफ फॉर्म होना टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब है।

वह न सिर्फ बल्‍ले से नाकाम रहे हैं बल्कि गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पा रहे है। सीरीज शुरू होने से प‌हले आठवें पायदान पर रहने वाली कीवी टीम के बल्‍लेबाजों पर भी जडेजा लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। दो मैचों में 17 ओवर में 107 रन देकर दो विकेट झटके। जबकि बल्‍लेबाजी में वह 0 और 12 रन ही बना पाए।

पिछले साल भारत के शानदार खेल में जडेजा का आलराउंड खेल का भी अहम योगदान था। लेकिन नए साल में जडेजा भी अब तक कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

बेअसर साबित हो रहे सुरेश रैना

seven big factors for defeating team india

कभी टीम इंडिया के खेवनहार कहे जाने वाले सुरेश रैना लंबे समय से मैच जीताऊ पारी नहीं खेल पा रहे हैं। वह लंबे शॉट के लिए जाने जाते हैं पर अब वह उनके बल्‍ले में वो जोश नहीं दिखता।

रैना अब जिस अंदाज में खेलते हैं उससे नहीं लगता कि वह टीम को कभी जीत दिला पाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सुरेश रैना की लगातार असफलता ने भी उनका आत्मविश्वास डगमगा‌ दिया है।

कारण जो भी रैना फिलहाल वर्ल्ड चैंपियन जैसी टीम के एकादश में जगह पाने की योग्यता नहीं रखते हैं और उनकी टीम में रहने से एक बल्‍लेबाज की जगह मारी जा रही है। पिछले दो मैचों में उन्होंने 18 और 35 रन बनाए।

गेंदबाजी में इंशात शर्मा का खर्चीला होना

seven big factors for defeating team india

यह टीम इंडिया की बदकिस्मत ही है जब उनका एक तेज गेंदबाज चलता है दूसरा फ्लॉप हो जाता है। अभी मोहम्मद शमी जबर्दस्त फॉर्म में हैं और विपक्षी बल्‍लेबाजों को रन बनाने के‌‌ लिए संघर्ष कराते हैं तो दूसरी ओर टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा बेअसर साबित हो रहे हैं।

इशांत शर्मा रन रोकने में कामयाब नहीं हो रहे हैं। वह लगातार रन लुटा रहे हैं। विकेट लेने को कौन कहे वह बल्‍लेबाजों पर भी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं।

अनुभवहीन कीवी बल्‍लेबाज सौ से ज्यादा वनडे विकेट ले चुके इशांत की गेंद पर आराम से रन बनाते हैं। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि इशांत की जगह वरुण एरोन या ईश्वर पांडे को मौका दिया जाए।

टीम में अब अश्विन का क्या काम!

seven big factors for defeating team india

महेंद्र सिंह धोनी को सबसे सफल भारतीय कप्तान बनने के लिए तीन मैच और जीतने हैं लेकिन पांच मैचों की सीरीज में वह पहले के दो मैच हार चुके हैं। हार में गेंदबाजी का लचर प्रदर्शन भी मुख्य कारण है।

धोनी की हार में उनके ‌प्रिय गेंदबाज आर अश्विन का पूरी तरह से असफल होना भी है। वह लंबे समय से टीम में हैं लेकिन गेंदबाजी में कमाल नहीं दिखा सके हैं। खासकर विदेशी धरती पर वह बुरी तरह से असफल रहे हैं।

दोनों मैचों में मिलाकर उन्होंने कुल 18 ओवर फेंके हैं और 102 रन लुटाए, लेकिन एक भी सफलता नहीं मिली।

धोनी के गलत फैसलों की रही अहम भूमिका

seven big factors for defeating team india

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया की दुर्गति के लिए खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कम दोषी नहीं हैं। उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि गेंदबाजी की तुलना में बल्‍लेबाजी उनका मजबूत स्तंभ है।

लेकिन धोनी हैं कि मानते नहीं। इस सीरीज में उन्होंने दोनों ‌ही बार टॉस जीता लेकिन बल्‍लेबाजी के बजाए पहले गेंदबाजी चुना।

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर कोई भी विपक्षी बल्‍लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा फिर भी वह पहले गेंदबाजी पर भरोसा जताते हैं। रन लुटाने के बाद बड़े लक्ष्य का पीछा करने में भारतीय बल्‍लेबाजी बिखर जाती है और टीम को हार मिलती है। कप्तान धोनी ने दक्षिण अफ्रीका में कमोबेश यही किया और हार का सामना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed