फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Sehwag, yuvraj and and in IPL auction 2014

आईपीएल 7 की नीलामी में सहवाग और युवराज पर होंगी निगाहें

Tue, 11 Feb 2014 07:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Feb 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
Sehwag, yuvraj and and in IPL auction 2014

आईपीएल के सातवें संस्करण के लिए बुधवार को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में लगभग सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें वीरेंद्र सहवाग, धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ चुके केविन पीटरसन पर लगी होगी।

विज्ञापन


सहवाग, युवराज, पीटरसन और जैक्स कैलिस सहित 500 से ज्यादा खिलाड़ी 12 फरवरी को बंगलूरू में होने वाली नीलामी में उतरेंगे।

हालांकि इस बार नीलामी की नई प्रक्रिया के तहत फ्रेंचाइजियों ने मिले राइट टू मैच कार्ड के तहत अपने प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है जिससे नीलामी में रोमांच भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इससे क्रिकेट के कई बड़े चेहरों को नीलामी में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

देखना होगा कौन कितने में बिकता है?

Sehwag, yuvraj and and in IPL auction 2014
नीलामी में जिन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां प्रमुख रूप से अपना दांव लगाएंगी उनमें पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे आलराउंडर युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग प्रमुख माने जा रहे हैं।

युवराज पिछले काफी समय से आईपीएल का चेहरा रहे हैं और इस बार भी उन्हें दो करोड़ रुपये का बेस प्राइस मिला है जो दिखाता है टीम से बाहर होने के बावजूद उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है।

रॉबिन उथप्पा, केविन पीटरसन, यूसुफ पठान, ब्रैड हैडिन, ब्रैड हॉज, स्टीवन स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्रैंडन मैकुलम, रॉस टेलर और मार्लोन सैमुअल्स भी नीलामी में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

आईपीएल में नीलामी से पहले की कुछ खास बातें

Sehwag, yuvraj and and in IPL auction 2014

आईपीएल 7 की होने वाले दो दिवसीय नीलामी में कई बाते खास हैं, जिनमें कुछ प्रमुख हैं।

16 खिलाड़ियों को मार्की खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है, जिसमें वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह शामिल हैं।
मार्की का मतलब है कि सबसे पहले इस ग्रुप में शामिल खिलाड़ियों की ही नीलामी की जाएगी।

895 में से चुने गए 514 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी लगाएंगी दांव।
219 कैप्ड खिलाड़ी में से 169 भारतीय और 50 विदेशी हैं।

292 अनकैप्ड खिलाड़ियों में 255 भारतीय और 37 विदेशी हैं।
30 खिलाड़ियों में से 11 भारतीय क्रिकेटर हैं जिनकी बेस प्राइज दो करोड़ रुपए रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed