{"_id":"2346dc4f2f21839ea9909a5601d4d2bb","slug":"sehwag-and-yuvraj-to-go-under-the-hammer-in-ipl-auction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब लज्जित नहीं होंगे सहवाग और युवराज सिंह!","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अब लज्जित नहीं होंगे सहवाग और युवराज सिंह!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Feb 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग, धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह, केविन पीटरसन और जैक्स कैलिस समेत 16 खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी में मार्की खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएल के सातवें संस्करण के लिए 12 और 13 फरवरी को बंगलूरू में होने वाली नीलामी में इन 16 खिलाड़ियों की सबसे पहले नीलामी की जाएगी। इन खिलाड़ियों को आठ-आठ के दो ग्रुपों में बांटा गया है।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों में महेला जयवर्द्धने, मिचेल जॉनसन, मुरली विजय, डेविड वॉर्नर, जॉर्ज बैली, फैफ डू प्लेसिस, माइकल हसी, दिनेश कार्तिक, जहीर खान, ब्रैंडन मैकुलम, अमित मिश्रा ओर डेरेन सैमी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पहली बार भारतीय मुद्रा में होगी नीलामी
इस बार नीलामी किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 895 से घटाकर 514 कर दिया गया है। इनमें 219 कैप्ड और 295 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। कुल 30 खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये के अधिकतम आधार मूल्य पर रखा गया है, जिनमें 11 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को अब इस सूची से हटा दिया गया है। पहली बार यह नीलामी भारतीय मुद्रा में की जाएगी। मार्की ग्रुपों के अलावा अन्य खिलाड़ियों को उनकी विशेषज्ञता के अनुसार अलग-अलग कैटगरी में बांटा गया है।
माना जा रहा है कि अनकैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी दूसरे दिन होगी। पहली बार अनकैप्ड खिलाड़ियों को नीलामी में रखा गया है। इस साल हर टीम में खिलाड़ियों की संख्या घटाकर 27 कर दी गई है, जिनमें अधिकतम नौ विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।