फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   sehwag and gambhir shine in delhi s victory

लंबे समय बाद वीरू-गौती की जोड़ी ने किया कमाल

Tue, 01 Apr 2014 05:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Apr 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
sehwag and gambhir shine in delhi s victory
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर फिर से वापसी के प्रयास में जुटे हुए हैं। दोनों धाकड़ बल्लेबाज प्रथम श्रेणी स्तर पर लगातार क्रिकेट भी खेल रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर बीच-बीच में रन बनाने में कामयाब हो रहे थे लेकिन सहवाग का बल्ला बुरी तरह से रूठा हुआ था।

लेकिन पिछले हफ्ते डरहम के खिलाफ मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की अगुवाई करते हुए सहवाग ने दूसरी पारी में 109 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

लंबे समय बाद चली वीरू-गौती की जोड़ी

sehwag and gambhir shine in delhi s victory
वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की पुरानी जोड़ी ने लंबे समय बाद एक साथ ओपनिंग में उतरते हुए अपनी लय ताल दिखाई और दिल्ली को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र के मुकाबले में छह विकेट से शानदार जीत दिला दी।

मोहाली में खेले गए 20-20 ओवर के मुकाबले में दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 20 ओवर में छह विकेट पर 134 पर रोक दिया।

जवाब में सहवाग और गंभीर ने 11 ओवर में 82 रन की शानदार साझेदारी की जिसके दम पर दिल्ली ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 135 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाग ने अपनी पारी में छक्का भी लगाया

sehwag and gambhir shine in delhi s victory

लय में लौटे सहवाग ने 32 गेंदों पर 42 रन की जोरदार पारी में पांच चौके के अलावा एक छक्का भी लगाया।

दूसरी ओर, कप्तान गौतम गंभीर ने 40 गेंदों पर छह चौकों के साथ 41 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मिलिंद कुमार 22 रन और रजत भाटिया 13 बनाकर नाबाद रहे।

हिमाचल प्रदेश की ओर से बिपुल शर्मा ने दो विकेट झटके। इससे पहले दिल्‍ली की ओर से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी दो सफलता हासिल की थी।

विज्ञापन

बंगाल ने असम को 44 रन से दी शिकस्त

sehwag and gambhir shine in delhi s victory
कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला के नाबाद अर्द्धशतक से पूर्व चैंपियन बंगाल ने सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के ईस्ट जोन लीग मैच में असम को 44 रन से हराया।

कोलकाता में खेले गए मुकाबले में शुक्ला ने 50 गेंदों में 53 रन की पारी खेली जिससे बंगाल ने चार विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में असम की टीम 117 रन पर सिमट गई।

टूर्नामेंट के नॉर्थ जोन लीग मैच में सर्विसेज ने जम्मू एंड कश्मीर को सात विकेट से हराया। जेएंडके की टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई। सर्विसेज ने 20 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed