फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   second test: Sri lanka vs england

प्रसाद के 'चौके' ने कराई वापसी, मैच हुआ रोमांचक

Tue, 24 Jun 2014 03:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Jun 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
second test: Sri lanka vs england

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच लीड्स में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक हो गया है। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने चौथे दिन के अंतिम दिन सत्र में मात्र 18 रन पर 5 बड़े विकेट झटककर अपनी टीम की मैच में वापसी करा दी है।

विज्ञापन


दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमों को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

मैच के चौथे दिन चायकाल के कुछ देर बाद श्रीलंका की पूरी टीम 457 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी पारी के आधार पर इंग्लैंड के सामने 350 रनों का मुश्किल सा लक्ष्य रखा। श्रीलंका ने पहली पारी में 257 रन बनाए थे, इसके बाद इंग्लैंड 365 रन बनाकर आउट हो गया। इंग्लैंड अगर यह लक्ष्य हासिल कर लेता है तो यह उसके लिए रिकॉर्ड होगा।

विज्ञापन

प्रसाद के झटकों से पस्त हुआ इंग्लैंड

second test: Sri lanka vs england

श्रीलंकाई पारी का अंत होने के बाद इंग्लैंड की पारी की शुरुआत सैम रॉ‌बसन और कप्तान एलिस्टर कुक ने की और दोनों ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़ भी लिए। लेकिन तेज गेंदबाज ध‌म्मिका प्रसाद ने कुक को बोल्ड कर इंग्लैंड को पहला झटका दे दिया।

इस शुरुआती झटके के बाद इंग्लैंड संभल ही नहीं सका। कुक के जाने के बाद अगली ही गेंद पर गैरी बालांस भी खाता खोले बगैर ही आउट हो गए।

इसके बाद 24 रन बनाकर खेल रहे ओपनर रॉबसन को प्रसाद ने अपना शिकार बना लिया। इयान बेल (8) भी प्रसाद के तीसरे शिकार बने। संकटों से जूझ रहे इंग्लैंड को प्रसाद ने एक और झटका देते हुए लियम फ्लेंकेट (0) को आउट करा दिया। महज 18 रन के अंदर 5 विकेट गंवाने से शेष बल्‍लेबाजों पर मैच बचाने का दबाव आ गया है। वहीं श्रीलंका के लिए यह ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए सिर्फ 5 विकेट और चा‌हिए।

मैथ्यूज के शतक ने श्रीलंका को संभाला

second test: Sri lanka vs england
इससे पहले श्रीलंका की दूसरी पारी में कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (160) ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

277 रन पर 7 विकेट गिर जाने के बाद श्रीलंकाई टीम मुश्किल में दिख रही थी लेकिन मैथ्यूज ने यहां से पुछल्ले बल्लेबाज रंगाना हेराथ (48) के साथ मोर्चा संभाला और आठवें विकेट के लिए 36.2 ओवर में 149 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हेराथ ने मैथ्यूज का भरपूर साथ दिया और 48 रन बनाए। महेला जयवर्धने ने भी 79 रन का महत्वपूर्ण योगदान किया।

मैथ्यूज के शतक के दम पर श्रीलंका चायकाल के बाद 457 रन बनाकर आउट हो गया। इस आधार पर श्रीलंका ने मेजबान टीम को 350 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की ओर से लियम प्लेंकेट ने 4 विकेट झटके, जबकि जेम्स एंडरसन को 3 सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed