फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   scolari resigns from the post of coach

ब्राजील की हार से खफा कोच ने दिया इस्तीफा

Tue, 15 Jul 2014 09:42 AM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
scolari resigns from the post of coach

विश्व कप फुटबॉल के सेमी फाइनल में जर्मनी से 7-1 से हार और फिर तीसरे स्थान के लिए हॉलैंड से 3-0 की हार के बाद ब्राज़ील के कोच लुईस फेलीपे स्कोलारी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

विज्ञापन


ब्राज़ील की सरकारी प्रसारण सेवा ग्लोबो टीवी ने ये जानकारी दी है। ब्राज़ील की टीम के ख़राब प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि स्कोलारी इस्तीफ़े की पेशकश करेंगे।
विज्ञापन


वैसे स्कोलारी का कोच के तौर पर अनुबंध विश्व कप के बाद समाप्त होना ही था लेकिन ग्लोबो टीवी की दी गई जानकारी के मुताबिक़ सोमवार शाम तक ब्राज़ील फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन स्कोलारी का इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्‍व कप में मिली सबसे बड़ी हार

scolari resigns from the post of coach

एक ब्राज़ीलियन वेबसाइट यूओएल न्यूज़ ने भी ब्राज़ील फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के सूत्रों के हवाले से स्कोलारी के इस्तीफ़े की पुष्टि की। ब्राज़ील की टीम सेमीफ़ाइनल में जर्मनी से 7-1 से हार गई थी जो विश्व कप के इतिहास में उसकी सबसे बड़ी हार थी।

इसके बाद तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मुक़ाबले में भी नीदरलैंड्स ने ब्राज़ील को 3-0 से मात दी थी। उसके बाद स्कोलारी पर अपना पद छोड़ने का दबाव लगातार बढ़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed