{"_id":"c95410c63b466abcc31d85bffbf07a40","slug":"sania-tweets-on-shoaib-malik-and-tino-cpl-fight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सानिया ने झगड़े पर पति शोएब मलिक का किया बचाव","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सानिया ने झगड़े पर पति शोएब मलिक का किया बचाव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों बेहद सुर्खियों में हैं। अभी वह 'भारत की बेटी' हैं या 'पाकिस्तान की बहू' विवाद में फंसी हुई हैं।
सानिया को मंगलवार को तेलंगाना सरकार ने राज्य का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया था और एक करोड़ रुपए का अनुदान भी दिया। जिस पर तेलंगाना के भाजपा नेता के. लक्ष्मण भड़क गए और उन्होंने सानिया को पाकिस्तान की बहू कहकर विवाद खड़ा कर दिया।
सानिया को तेलंगाना का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से नाराज लक्ष्मण ने उन्हें बाहरी व्यक्ति बताया। हालांकि खुद को बाहरी बताने का कड़ा विरोध करते हुए सानिया ने कहा है कि वह वह भारतीय हैं और मरते दम तक भारतीय रहेंगी।
विवादों के बीच उन्होंने अपने पाकिस्तानी पति शोएब मलिक को मारपीट के लिए उकसाया है जिसके लिए उन पर जुर्माना भी किया गया है।

CPL में हुए झगडे़ पर सानिया ने किया ट्विट
सानिया मिर्जा के क्रिकेटर पति शोएब मलिक इस समय वेस्ट इंडीज में कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में हिस्सा ले रहे हैं।
लेकिन उन्होंने लीग में एक मैच के दौरान पति शोएब और वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज टिनो बेस्ट के बीच हुई तीखी नोक-झोंक पर कड़ी आपत्ति जताई है।
उन्होंने ट्विट कर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और शोएब के व्यवहार की आलोचना की है। शोएब और टिनो बेस्ट सीपीएल में बाराबाडोस ट्राइडेंट्स और सेंट लुसिया जुक्स के बीच मैच के दौरान आपस में उलझ गए थे।
सानिया ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखा, "क्रिकेट के मैदान पर नस्लीय गाली गलौज? घिनौना। मैं जानती हूं कि शोएब ने उन्हें मारा नहीं है। लेकिन मैं कामना करती हूं कि वह ऐसा करते।"

क्या है पूरा मामला?
कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट लुसिया के लिए बल्लेबाजी करते हुए शोएब मलिक (49) और ड्वेन स्मिथ (नाबाद 101) के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी, और सेंट लुसिया की पारी के 15वें ओवर में मलिक ने बाराबाडोस के गेंदबाज टिनो बेस्ट की गेंद पर 2 चौके जड़े लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए।
जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
दोनों ने मैदान पर ही न सिर्फ एक-दूसरे को जमकर गालियां दी बल्कि होटल में भी झगड़े को देख लेने की धमकी दी, जहां पर दोनों टीमों के खिलाड़ी ठहरे हुए हैं।
लीग के आयोजकों ने इस घटना को कमतर बताया लेकिन मैदान पर बेहद अभद्र व्यवहार के लिए खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगा दिया गया है। मलिक पर मैच फीस का 50 फीसदी जबकि बेस्ट पर मैच की कमाई का 60 फीसदी राशि काट ली गई है।