फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   sania separated to shoaib malik!

शोएब मलिक से तलाक लेने जा रही हैं सानिया मिर्जा!

Wed, 12 Mar 2014 01:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Mar 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
sania separated to shoaib malik!
सानिया मिर्जा देश की सबसे चर्चित महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। पिछले कई सालों से वह टेनिस जगत में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सानिया अपने क्रिकेटर पति शोएब मलिक से तलाक लेने जा रही हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे मिले भी नहीं हैं।
विज्ञापन


वह बेहतरीन खिलाड़ी होने के अलावा टेनिस वर्ल्ड की हॉट खिलाड़ियों में शुमार की जाती रही हैं। उन्होंने 12 अप्रैल 2010 को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया और शोएब की शादी को भारत और पाक के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की एक कड़ी भी मानी गई।
विज्ञापन


गूगल ट्रेंड्स के अनुसार 2010 में उन्हें शादी के सबसे ज्यादा प्रस्ताव मिले थे। साथ ही इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई वह भारतीय खिलाड़ी बनी थी।

खासी ‌चर्चित रही थी सानिया-शोएब की शादी

sania separated to shoaib malik!
ऐसा नहीं है कि दोनों की शादी में कोई पेंच नहीं आया। अप्रैल 2010 में शादी होने से पहले सानिया और शोएब क‌ी जिंदगी में तूफान आया, जब शादी से कुछ समय पहले एक लड़की ने दावा किया शोएब मलिक उनके साथ विवाह कर चुके हैं।

और उस लड़की ने धमकी भी दी कि वह तब तक शादी नहीं कर सकते जब तक वह उसे तलाक नहीं दे देते। यह नाटक कुछ समय तक चला। शुरुआत में शोएब मलिक ने तलाक की बात तो दूर इस बात से ही इनकार कर दिया कि उनकी शादी उस लड़की से हुई थी।

हालांकि बाद में सानिया मिर्जा के साथ शादी के लिए मलिक ने उस लड़की को तलाक दिया और दोनों दांपत्य सूत्र में बंध गए। इसके बाद दोनों की शादी शांतिपूर्वक ढंग से संपन्‍न हुई।

लंबे समय से एक साथ नहीं दिखे दोनों

sania separated to shoaib malik!
दोनों अपने-अपने देश के बड़े खिलाड़ी हैं और अपने खेल में काफी व्यस्त भी रहते हैं। दोनों खेल के कारण दुनियाभर का दौरा भी करते रहते हैं।

लेकिन इस बीच अब चर्चा उठी है कि दोनों लंबे समय से एक साथ नहीं दिखे और दोनों के बीच संबंधों में पहली वाली मिठास नहीं रह गई है। बात तलाक तक पहुंच चुकी है। पहले भी दोनों अपने-अपने खेल गतिविधियों में शामिल रहते थे लेकिन अक्सर साथ दिखते भी थे। सानिया पति के साथ पाकिस्‍तान के अलावा भारत और दुबई में साथ रहती रही ह‌ैं।

हालांकि कुछ दिन पहले सानिया मिर्जा के पिता सोहराब ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था कि दोनों के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और इस समय दोनों में अनबन हैं।
विज्ञापन

पति शोएब ने कहा, 'मैं अभी व्यस्त हूं'

sania separated to shoaib malik!
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक इस समय लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पसीना बहाने में व्यस्त हैं।

वरिष्ठ पत्रकार बिपिन दानी से बातचीत में शोएब मलिक ने कहा, "अभी मेरा भारत जाने की कोई योजना नहीं है। मेरे पास अभी समय नहीं है और मैं मैचों के कारण लगातार व्यस्त हूं। वहीं सानिया भी अपने मैचों को लेकर काफी व्यस्त है।"

शोएब मलिक ने छोटे भाई अदील मलिक जो इस समय लंदन में रहते हैं और वह भी पाकिस्तान में प्रथम श्रेणी ‌क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने भी तलाक की खबरों को बकवास बताया और कहा कि दोनों के अलग होने की बात मजाक जैसा है। दोनों बड़े सितारे हैं और व्यस्त हैं। हालांकि वह यह नहीं बता सकते कि दोनों आखिरी बार कब मिले थे।

शोएब से मिलने बांग्लादेश भी नहीं आएंगी सानिया

sania separated to shoaib malik!
दोनों की तलाक की खबरों के बीच बिपिन दानी ने पाकिस्तान के स्यालकोट में शोएब मलिक की मां सुल्ताना से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मीडिया की बनाई खबर है। सानिया और शोएब मलिक तलाक नहीं लेने जा रहे हैं। दोनों अपने-अपने खेल गतिविधियों और करियर को बनाने में लगे हुए हैं। हालांकि दोनों एक-दूसरे से मिल नहीं पाते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "दोनों नए साल और ईद पर भी नहीं मिले थे। हालांकि इसके पीछे ‌मुख्य कारण यह था कि सानिया उस समय अमेरिका में टेनिस टूर्नामेंट में व्यस्त थीं। साथ ही शोएब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने में व्यस्त थे।"

हालांकि मां सुल्ताना ने बताया कि दोनों की आखिरी बार मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई। जब सानिया ऑस्ट्रेलिया में टेनिस खेलने में व्यस्त थीं और शोएब पाक टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे। शोएब इस समय टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे हैं और बांग्लादेश का दौरा करना है। हालांकि सानिया का बांग्लादेश जाने और शोएब से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed