फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Sania denies rumours of differences with husband Shoaib

तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 11 Apr 2014 07:35 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Apr 2014 07:35 AM IST
विज्ञापन
Sania denies rumours of differences with husband Shoaib
पिछले दिनों ऐसी चर्चा थी कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का अपने क्रिकेटर पति शोएब मलिक के साथ सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और दोनों लंबे समय से आपस में मिले भी नहीं थे।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ी अपने-अपने खेल के कारण दुनिया भर के दौरे में व्यस्त रहते हैं। यहां तक कि ये दोनों नए साल के मौके पर भी नहीं मिले थे। दोनों के बीच दूरी को देखकर मीडिया में अफवाह उड़ी थी कि भारत और पाकिस्तान की यह जोड़ी वैवाहिक जीवन में टूट की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


हालांकि सानिया ने तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और उनका कहना है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीकठाक है।

लंबे समय बाद ससुराल पहुंची सानिया

Sania denies rumours of differences with husband Shoaib
लंबे समय से अनबन की खबरों के बीच सानिया मिर्जा अपनी निजी यात्रा पर पाकिस्तान के सियालकोट पहुंची। यहां उनका ससुराल भी है। वहां पर उन्होंने साफ किया कि शादी टूटने की बात पूरी तरह से गलत है।

सानिया ने कहा, "हमारी शादी बहुत आसान नहीं रही है क्योंक‌ि हम पेशेवर खिलाड़ी हैं और अलग-अलग देशों से आते हैं। हमें मालूम है कि हम पर समय को लेकर खासा दबाव है लेकिन हम इसे अच्छी तरह से निपट लेंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल हम लोगों के बीच कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं यूरोप में सर्किट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले सियालकोट अपने पति और ससुराल वालों के साथ समय बीताने के इरादे से यहां आई हूं।" सानिया 18 अप्रैल को यूरोप के लिए रवाना होंगी।

अभी भी करती हूं शोएब से प्यार

Sania denies rumours of differences with husband Shoaib
युगल विशेषज्ञ खिलाड़ी सानिया ने कहा, "यह हमारे लिए आसान नहीं है लेकिन हम इसे बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करते ह‌ैं। और मैं बता सकती हूं कि अभी भी शोएब से उतना ही प्यार करती हूं जितना चार साल पहले शादी के दौरान करती थी।"

इस टेनिस स्टार ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान का सफर करना पसंद करती हूं। मुझे इस देश में टूर्नामेंट में भाग लेने में कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा, "मैं जानती हूं कि पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर दुनिया में काफी बातें कही जाती हैं लेकिन मुझे पाकिस्तान यानी ससुराल में घुमने पर कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। मुझे यहां पर सड़क के किनारे फ्रूट चाट का मजा लेने में मजा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed