फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Sangakkara create new world record

संगकारा का तहलका, एक पारी में कई रिकॉर्ड

Wed, 05 Feb 2014 06:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 05 Feb 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
Sangakkara create new world record
इससे पहले कल के नाबाद बल्लेबाज संगकारा ने अपनी पारी 160 रन से आगे खेलना शुरू किया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर में पहली बार तिहरा शतक जड़ दिया।
विज्ञापन


एक छोर पर टिके संगकारा रन बना रहे थे तो दूसरे छोर पर बल्लेबाज उनका लंबे समय तक साथ देने में नाकाम रहे थे। पुछल्ले बल्लेबाजों में अजंता मेंडिस (47) ने संगकारा के साथ आठवें विकेट के लिए सौ रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


संगकारा के रूप में श्रीलंका का अंतिम विकेट गिरा। बाएं हाथ के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 482 गेंदों में 32 चौके और आठ छक्के की मदद से 319 रनों की यादगार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे तेज बनाए 11 हजार रन

Sangakkara create new world record

तिहरा शतक लगाने के साथ ही कुमार संगकारा ने टेस्ट करियर में सबसे तेज 11 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने यह उपलब्धि 122वें टेस्ट मैच की 208वीं पारी में हासिल की। इससे पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट शतक लगाने के मामले में भारत के महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्कर और वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा के रिकॉर्ड 34 शतकों की बराबरी की थी। सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (51) के नाम दर्ज है।

इससे पहले लारा के शतकों के बराबर पहुंचने वाले इस श्रीलंकाई बल्‍लेबाज ने महज पांच पारियों के अंतर से सबसे तेज 11 हजार रन बनाने के ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

11वीं बार किया यह कारनामा

Sangakkara create new world record

मेजबान बांग्लादेश के गेंदबाज जहां श्रीलंकाई बल्‍लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे वहीं आलराउंडर शाकिब अल हसन ने गजब की गेंदबाजी की।

वह दूसरे दिन अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। शाकिब ने अपने करियर में 11वीं बार पांच या पांच से ज्यादा विकेट झटकने का कारनामा किया है।

वहीं 34 शतकों के साथ-साथ 45 अर्धशतक ठोक चुके कुमार संगकारा अपने बेमिसाल टेस्ट करियर में महज नौ बार शून्य पर आउट हुए हैं। इसके अलावा आज की पारी में अपने अंतिम 116 रन तीन पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों के साथ खेलते हुए हासिल किए हैं।

पहले ही ओवर में लगा मेजबान को झटका

Sangakkara create new world record

कुमार संगकारा के तिहरे शतक की बदौलत बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच श्रीलंका 587 रन बनाकर आउट हो गया।

श्रीलंका के विशाल स्कोर के बाद जब मेजबान टीम बल्‍लेबाजी करने आई तो उसे पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर झटका लग गया। अनुभवी बल्‍लेबाज तमीम इकबाल (0) बोल्ड हो गए। उस समय टीम का खाता भी नहीं खुला था।

चटगांव में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन स्टंप्स के समय बांग्लादेश ने एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी के आधार पर 501 रन पीछे है। खेल जिस समय खत्म हुआ उस समय क्रीज पर शमसुर रहमान (45) और इमरुल कायेस (36) खेल रहे थे और दोनों के बीच 86 रनों ‌की साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed