वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमी फाइनल में साइना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की टेनिस सनसनी साइना नेहवाल वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमी फाइनल में पहुंच गई है। इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे क्वार्टर फाइनल मैच में साइना ने वांग यिहान को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 21-15, 19-21 और 21-19 से हरा दिया। वहीं इस जीत के साथ उम्मीद की जा रही है
साइना ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले गेम में 21-15 से जीतने के बाद साइना दूसरे गेम में जीतने से रह गई थी।
पहली बार सेमी. फाइनल में साइना
भारत की साइना नेहवाल पहली बार वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमी फाइनल में पहुंची है। मैच में तीसरा और निर्णायक गेम भी काफी रोमांचक रहा और आखिरकार जीत हासिल करके साइना ने पहली बार वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमी फाइनल में जगह बनाई।
इससे पहले भारत की पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। उन्हें दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्युन ने 17-21, 21-19, 16-21 से हरा दिया। जबकि डबल्स में भारत की ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में हार गई थी।