फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sahil in indian super league.

ISL में पुणे एफसी से खेलेंगे उत्तराखंड के साहिल

Sun, 02 Nov 2014 02:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Nov 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
sahil in indian super league.

आईएसएल में एक्टर सलमान खान की टीम पुणे एफसी में उत्तराखंड के मनीष मैठाणी जलवा बिखेर रहे हैं। तो पुणे एफसी की जूनियर टीम में उत्तराखंड के एक और खिलाड़ी साहिल पंवार ने जगह बना ली है।

विज्ञापन


ट्रायल पास कर बनाई जगह
अक्तूबर के अंतिम सप्ताह हुआ ट्रायल पास कर साहिल ने पुणे एफसी में जगह बनाई है। अब साहिल का पूरा खर्च क्लब खुद उठाएगा। महिंद्रा ग्राउंड में कैंट ब्लू के खिलाड़ियों को देखकर खेल से जुड़ने वाले साहिल पंवार महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में नौंवी के छात्र हैं।
विज्ञापन


पिता दीपक पंवार और बहन रक्षा पंवार को देखकर साहिल ने 2007 में फुटबॉल खेलना शुरू किया। 2011 में स्पोर्ट्स कॉलेज का ट्रायल पास कर एंट्री ली। पिता दीपक ने बताया कि उनकी चाह बेटे को स्ट्राइकर बनाने की थी, लेकिन स्पोर्ट्स कॉलेज के कोच तरुण नेगी से साहिल की प्रतिभा पहचाना और डिफेंडर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरुण से खेल की बारीकियां सीखकर साहिल इस मुकाम पर पहुंचा है। बता दें कि अक्तूबर में नई दिल्ली में हुए सुब्रतो कप अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान पुणे एफसी के चयनकर्ताओं की नजर साहिल पर पड़ी थी।

साहिल को बुलावे की खबर अमर उजाला ने 15 अक्तूबर के अंक में ‘उत्तराखंड के साहिल को एफसी पुणे का बुलावा’ शीर्षक सेप्रकाशित की थी। अब साहिल को पुणे एफसी की अंडर-17 टीम में चुना गया है, जिसमें रहकर वह पंजाब में होने वाले चैलेंज कप में खेल रहा है।


अंडर-19 टीम में भी साहिल को जगह मिली है, वह अंडर-19 आई लीग में टीम की प्लेइंग 11 में शामिल होगा। क्लब साहिल को रहना, खाना, किट, पॉकेट मनी सहित सभी सुविधाएं दे रही है। वर्तमान में चल रही प्रतियोगिता में साहिल अंडर-19 और 17 वर्ग के प्लेइंग-11 में खेलने वाला एकमात्र नया खिलाड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed