फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   SA beat australia by 341 runs in 2nd test

गेंदबाजों के कमाल से दक्षिण अफ्रीका को मिली बड़ी जीत

Mon, 24 Feb 2014 12:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Feb 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
SA beat australia by 341 runs in 2nd test

पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने ऐसी आग उगली कि ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन ही हार गया। तेज गेंदबाजों डेल स्टेन (4 विकेट) और वर्नोन फिलेंडर (2 विकेट) के झटकों की बदौलत दुनिया की नंबर एक टीम दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के अंतिम समय में 231 रन से रौंदकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम 448 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए 73.4 ओवर में 216 रन पर ही लुढ़क गई। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 423 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 246 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन


दूसरी पारी में मेजबान टीम ने हाशिम अमला (नाबाद 127) की अविजित शतकीय पारी के दम पर पांच विकेट पर 270 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 448 रनों का मुश्किल सा लक्ष्य मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे दिन के अंतिम समय में आया रोमांच

SA beat australia by 341 runs in 2nd test

चौथे दिन के खेल के चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने ठोस शुरुआत की थी और स्कोर एक विकेट पर 141 रन था। क्रिस रोजर्स 69 रन पर खेल रहे थे। चायकाल के बाद कंगारू टीम ने अपना स्कोर डेढ़ सौ के पार कर लिया।

लेकिन इसके बाद पहले घंटे के खेल में उसने एक के बाद एक करके पांच विकेट गंवा दिए। एलेक्स डूलन (5), शॉन मॉर्श (0), कप्तान माइकल क्लार्क (1), स्टीवन स्मिथ (0) और ब्रैड हैडिन (1) के विकेट पतछड़ की तरह गिर गए। इसके लिए स्टेन की अगुवाई में तेज गेंदबाजों की फौज जिम्मेदार रही जिन्होंने आग उगलते हुए कंगारू बल्‍लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी।

चौथे दिन के खेल के अंतिम सत्र के पहले घंटे में कंगारुओं ने महज 14 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए।

बढ़े आधे घंटे का फायदा उठा लिया गेंदबाजों ने

SA beat australia by 341 runs in 2nd test

हालांकि दूसरे छोर पर टिके क्रिस रोजर्स ने अपना शतक पूरा किया। इस बीच आलराउंडर मिचेल जॉनसन (6) भी फिलेंडर की गेंद पर पगबाधा हो गए। ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट गिर जाने के बाद दिन का खेल आधे घंटे बढ़ा दिया गया। इस मिले मौके का फायदा अफ्रीकी गेंदबाजों ने जमकर उठाया और पूरी जान लगाकर कंगरुओं के अंतिम तीनों विकेट भी झटक लिए।

डेल स्टेन ने रेयान हैरिस (6) को पगबाधा करा दिया। ऑस्ट्रेलिया को मैच अगले दिन खींचने का तगड़ा झटका तब लगा जब उसके शतकवीर बल्‍लेबाज क्रिस रोजर्स (107) रन आउट हो गए। रोजर्स पवेलियन लौटने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौंवें बल्‍लेबाज थे। नाथन लियोन (0) को डीन एल्गर ने पगबाधा कर कंगारू टीम को समेट दिया और खेल को चौथे दिन ही समेट दिया।

मेहमान टीम के लिए ओपनर क्रिस रोजर्स (107) और डेविड वॉर्नर ने 126 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही 105 रन और जोड़ पूरी टीम लुढ़क गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed