फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   royals must find maxwell answer

मैक्सवेल के मैजिक का तोड़ तलाशना होगा रॉयल्स को

Sat, 19 Apr 2014 02:51 PM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
royals must find maxwell answer

आईपीएल के पिछले संस्करणों में बेहद कमजोर मानी जाने वाली पंजाब की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में दो बार खिताब जीत चुकी महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से हराकर न सिर्फ विजयी शुरुआत की बल्कि एकतरफा माने जा रहे मुकाबले में जीतकर सभी को चौंका भी दिया।

विज्ञापन


ग्लेन मैक्सवेल ने चेन्नई जैसी टीम के सामने 95 रनों की पारी खेलकर अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी। इस पारी के बाद उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

इस जीत से टीम का मनोबल तो बढ़ा है लेकिन उसकी अगली चुनौती राजस्थान जैसी मजबूत टीम से है जिसने आईपीएल में अपना दूसरा संस्करण खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से पराजित किया था।
विज्ञापन

मध्यक्रम है बेहद मजबूत

royals must find maxwell answer

डेविड मिलर और कप्तान जॉर्ज बैली के रूप में टीम के पास मध्यक्रम में बहुत मजबूत खिलाड़ी हैं जो आखिरी ओवरों में भी मैच का पासा पलट सकते हैं।

चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग पर टीम को मजबूत शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी।

मिचेल जॉनसन, अक्षर पटेल, लक्ष्मीपति बालाजी, परविंदर अवाना के रूप में टीम के पास अच्छे गेंदबाज हैं।

विज्ञापन

राजस्‍थान के पास द्रविड़ का अनुभव

royals must find maxwell answer

राजस्थान के पास अभिषेक नायर, अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, कप्तान शेन वाटसन, ब्रैड हॉज और स्टुअर्ट बिन्नी के रूप में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ भले ही खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वह मेंटर की भूमिका में हैं और उनकी मौजूदगी टीम के लिए काफी मददगार साबित हो रही है।

राजस्थान को हमेशा छिपा रुस्तम कहा गया लेकिन टीम के युवाओं ने सभी को गलत साबित किया।

टीम के पास सैमसन और उन्मुक्त चंद जैसे युवा खिलाड़ी हैं तो 42 वर्षीय प्रवीण तांबे और हॉज जैसे मंझे हुए खिलाड़ी भी जरूरत पड़ने पर मैच का रुख बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed