फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   royals beat kkr by most 4s in match

गजब का मुकाबला; आईपीएल में 2 बार टाई हुआ एक मैच

Wed, 30 Apr 2014 11:31 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Apr 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
royals beat kkr by most 4s in match

क्रिकेट के मैदान पर एक बेहद दिलचस्प मुकाबला खेला गया, जिसमें एक नहीं दो बार मैच टाई हुआ। ऐसे में मैच का परिणाम दूसरे तरीके से निकाला गया।

विज्ञापन


यह मुकाबला आईपीएल 7 में कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में अपने खराब खेल से त्रस्त थी और वह 5 में से महज 2 मैच ही जीत सकी थी।
विज्ञापन


ऐसे में गौतम गंभीर की टीम राजस्थान के खिलाफ यह मैच हर हाल में जीतना चाहती थी लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और दो बार स्कोर बराबर करने के बावजूद कोलकाता को हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों ने बनाए 152-152 रन

royals beat kkr by most 4s in match
शेन वॉटसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स टीम ने बेहद रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में कोलकाता नाइटराडर्स को हरा दिया।

राजस्‍थान रॉयल्स को यह जीत मुकाबले में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के कारण मिली क्योंकि सुपर ओवर में भी दोनों ही टीमों का स्कोर टाई हो गया था।

ओपनर अजिंक्य रहाणे (72) की शानदार अर्द्धशतकीय पारी से राजस्थान रॉयल्स ने पांच विकेट पर 152 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने 8 विकेट पर 152 रन बनाकर स्कोर टाई कर दिया।

सुपर ओवर में KKR ने खोए 2 विकेट

royals beat kkr by most 4s in match

स्कोर टाई होने की स्थिति में मैच सुपर ओवर में चला गया। रॉयल्स को पहले गेंदबाजी का मौका मिला और उसकी ओर से जेम्स फॉक्नेर सुपर ओवर फेंकने आए जबकि केकेआर की ओर से सूर्य कुमार यादव और साकिब उल हसन ओपनिंग को उतरे लेकिन यादव फॉक्नर की पहली गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद मनीष पांडेय और साकिब अल हसन ने केकेआर के स्कोर को 2 विकेट पर 11 कर दिया। साकिब आखिरी गेंद पर रन चुराने के चक्कर में रनआउट हो गए। केकेआर ने इन 6 गेंदों में आउट और 1, 1, 1, 6, 1, 1 और आउट रन बनाए।

केकेआर से जीत के लिए मिले 12 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉटसन और स्टीवन स्मिथ ने सुनील नारायन के सुपर ओवर में 1,2,1,4,1,2 रन बनाकर एक बार फिर स्कोर को टाई कर दिया।

चौके लगाने में पिछड़ गए KKR के बल्‍लेबाज

royals beat kkr by most 4s in match

ऐसे में इस मैच में स्कोर के 2 बार बार टाई होने की सूरत में मुकाबले का फैसला पारी के दौरान लगाए चौके से लिया गया।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए राजस्‍थान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाए। इस दौरान राजस्‍थान के बल्‍लेबाजों ने कुल 17 चौके लगाए। जबकि कोलकाता की ओर से कुल 12 चौके लगे।

पारी के दौरान लगाए चौके के हिसाब से कोलकाता की टीम 3 चौके से पिछड़ गई।

फॉक्नर के 6 गेंदों में 3 विकेट ने बिगाड़ा काम

royals beat kkr by most 4s in match
रॉयल्स के मिले 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने 44 गेंदों में सर्वाधिक 45 रन बनाए, जिनमें 4 चौके भी हैं। लेकिन अंतिम ओवरों में केकेआर ने जीतने का मौका गंवा दिया।

एक समय केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 137 रन था और उसे जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रन चाहिए थे। लेकिन 19वें ओवर में 3 विकेट गिरने से कोलकाता की टीम बैकफुट पर आ गई।

फॉक्नर ने 6 गेंदों के अंदर सूर्य कुमार यादव (31), रॉबिन उथप्पा (0) और विनय कुमार (0) को अपना शिकार बनाकर केकेआर का काम बिगाड़ दिया। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेने के चक्कर में पीयूष चावला (0) रन आउट हो गए। इसके बाद केकेआर को 4 गेंदों में 7 रन और चाहिए थे लेकिन बल्‍लेबाज महज 6 रन ही बना पाए और स्कोर टाई हो गया।

रॉयल्स के लिए रहाणे ने खेली जोरदार पारी

royals beat kkr by most 4s in match

इससे पहले टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा तब 13 के स्कोर पर उसने ओपनर करुण नायर (1) का विकेट गंवा दिया।

नायर को तेज गेंदबाज विनय कुमार ने बोल्ड किया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (72) ने विकेटकीपर संजू सैमसन (20) के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन और कप्तान शेन वॉटसन (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े।

सैमसन और वॉटसन के आउट होने के बाद स्टुअर्ट बिन्नी बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें मोर्न मोर्कल ने विकेटकीपर बिस्ला के हाथों कैच कराया। रहाणे 20वें ओवर तक मैदान में जमे रहे। वह आखिरी ओवर में विनय की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव द्वारा लपके गए। तब टीम का स्कोर 145 रन था। रहाणे ने 59 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्का की मदद से 72 रन बनाए। रहाणे का टी-20 में यह 19वां अर्द्धशतक है। कोलकाता की ओर से आर विनय कुमार ने 30 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed